25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Ambikapur / Fake Baba Arrested: अंबिकापुर में फर्जी बाबा नौशाद अली गिरफ्तार, कहता था- मैं रुहानी ताकतों का मालिक हूं, लोगों से ठगे लाखों रुपए

Fake Baba Arrested: अंबिकापुर में फर्जी बाबा नौशाद अली गिरफ्तार, कहता था- मैं रुहानी ताकतों का मालिक हूं, लोगों से ठगे लाखों रुपए

Ambikapur Fake Baba: शहर के रसूलपुर में रहकर ‘बाबे शिफा’ के नाम से चला रहा था धंधा, बीमारी व रुहानी ताकतों से हुई दिक्कतों को जादू-टोना से दूर करने का देता था झांसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अंबिकापुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 25 Nov 2026, 3:30 PM IST

Fake Baba Naushad Ali arrested

Fake Baba arrested, फर्जी बाबा नौशाद अली गिरफ्तार (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर में ‘बाबे शिफा’ के नाम अवैध धंधा चलाने वाले फर्जी बाबा (Fake Baba) उत्तर प्रदेश के चांदा सुल्तानपुर निवासी नौशाल अली को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह खुद को रुहानी ताकतों का मालिक और खुदा का मसीहा बताता था। वह बेऔलादों को औलाद, बीमारी ठीक करने तथा रुहानी ताकतों से हुई समस्या को जादू-टोने से ठीक करने का दावा करता था। उसके झांसे में आकर शहर समेत अन्य जगहों के लोगों ने लाखों रुपए गवां दिए। अब तक 40 लाख रुपए की ठगी की बात उसके द्वारा कही जा रही है। अंबिकापुर के कुछ लोगों ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। वहीं फर्जी बाबा को पकड़वाने कोतवाली में जा पहुंचे। मामले में पुलिस ने फर्जी बाबा को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

शहर के मोमिनपुरा निवासी यासिर अंसारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शहर के अग्रसेन चौक के पास जूते-चप्पल की दुकान है। उसे पता चला था कि शहर के रसूलपुर निवासी दीपक खान के घर उत्तर प्रदेश के चांदा सुल्तानपुर निवासी सूफी सईद बाबा आए हैं। उनका नाम नौशाद अली है। वे बीमारी ठीक करने के साथ जादू-टोने से लोगों की समस्याएं दूर करते हैं।

वे दीपक खान के जिस घर में यह अवैध धंधा चला रहा है उसका नाम बाबे शिफा है। कथित बाबा ने उसे झांसे में लेकर 75 हजार रुपए ले लिए। वहीं उसने मोमिनपुरा में रहने वाले दर्जनों लोगों व बैकुंठपुर निवासी बाबा खान से लाखों रुपए की धोखाधड़ी की है। उसका कहना है कि वह नि:संतानों को संतान दे सकता है।

इनसे ठगी का दावा

कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार फर्जी बाबा ने जिन लोगों से लाखों रुपए ऐंठे हैं, उनमें यासिर खान से 75 हजार रुपए, बैकुंठपुर निवासी बाबा खान से करीब 9 लाख रुपए, आदिल से 10 हजार, शोएब अख्तर से 20 हजार, समीर सिद्दीकी से 20 हजार, लारेब अहमद से 20 हजार तथा रसूलपुर निवासी शाहिद से 4 लाख रुपए शामिल हैं। इसके अलावा फर्जी बाबा ने कई अन्य लोगों से भी ठगी की है। लोगों ने उसे फोन पे समेत अन्य माध्यम से रुपए दिए हैं। इसकी स्क्रीनशॉट भी उन्होंने पुलिस को उपलब्ध कराई है।

पुलिस ने फर्जी बाबा को किया गिरफ्तार

फर्जी बाबा के झांसे में आकर ठगी के शिकार हुए लोगों ने मंगलवार की रात कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। बाबा को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे थे। इसके अलावा फर्जी बाबा के निवास स्थल का भी उन्होंने घेराव किया था। हंगामे को देखते हुए कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। इसी बीच पुलिस ने फर्जी बाबा नौशाद अली पिता निसार अली के खिलाफ बीएनएस की धारा 18(4) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।