
Garba dance
अंबिकापुर. शारदीय नवरात्र में देवी की आराधना के साथ गरबा-डांडिया की धूम मची हुई है। पूरा शहर शक्ति की भक्ति में जुटा हुआ है। साथ ही गरबा के दौरान सबसे अलग दिखने के लिए प्रतिभागी नए-नए परिधान में नजर आ रहे है।
गरबा के दौरान स्टाइल और ग्लैमर के साथ विभिन्न संस्कृतियों की झलक भी देखने को मिल रही है। यही नजारा अंबिकापुर के होटल अलंकार ग्रीन में माया इंडिया फेस्टिवल द्वारा आयोजित रास गरबा में देखने को मिला।
शारदीय नवरात्र में पूरा शहर शक्ति की भक्ति में लीन हो गया है। जहां शहर की आराध्य मां महामाया मंदिर में सुबह 3 बजे से श्रद्धालुओं की कतारें माता की दर्शन के लिए लग रही हैं। वहीं अब दुर्गा पंडालों में भी भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।
दुर्गा मंदिर, गौरी मंदिर, संत हरकेवल मंदिर, गांधीनगर स्थित दुर्गा बाड़ी, काली मंदिर में हर दिन भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही नवरात्र के छठवें दिन सभी पंडालों में माता की पूजा-अर्चना शुरू होने के साथ ही दिनभर भंडारे व विविध आयोजन किए गए।
अरुणा बनीं गरबा क्वीन
माया डांडिया फेस्टिवल का आयोजन अंबिकापुर के होटल अलंकार ग्रीन में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अंजू गोयल, डॉ. सुषमा सिन्हा, डॉ. स्मिता परमार व वंदना दत्ता थी।
इस दौरान मिसेस अंबिकापुरियन का खिताब प्रिया चोपड़ा को दिया गया। जबकि गरबा क्वीन अरुणा गुप्ता व सोलह श्रृंगार की विजेता सुषमा गुप्ता रहीं।
सर्वश्रेष्ठ गरबा ग्रुप की विजेता गुजराती कुड़ी ग्रुप रही। सभी को माया डांडिया द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। यह आयोजन लगभग 3 घंटे तक चला। इसमें लगातार महिलाएं व बच्चे गरबा के पारम्परिक व फिल्मी धुन पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम का आयोजन माया जिम की संचालिका नम्रता जायसवाल द्वारा किया गया।
Published on:
15 Oct 2018 07:59 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
