6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : दोस्तों के किराए के रूम में ले जाकर 10वीं की छात्रा से कई बार किया दुष्कर्म, जब अपने घर ले गया तो…

4 महीने पहले ही हुई थी दोनों की पहचान, मोबाइल पर दोनों के बीच होती थीं बातें, छात्रा का कहना कि शादी का दिया था झांसा

2 min read
Google source verification
Girl student

Girl student

अंबिकापुर. 10वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाने के बाद एक छात्र ने उसे शादी का झांसा दिया और दोस्त के किराए के मकान में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। चार महीने पहले ही छात्रा की दोस्ती छात्र से हुई थी। इन चार महीने में छात्र ने उसके साथ कई बार संबंध बनाए।

13 अक्टूबर को जब उसने अपने घर ले जाकर जबरन संबंध बनाया तो छात्रा ने पूरी बात घर में बता दी। सोमवार को वह परिजन के साथ गांधीनगर थाने पहुंची और छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गांधीनगर पुलिस पीडि़ता ने बयान के आधार पर आरोपी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।


शहर के बाबूपारा निवासी 17 वर्षीय किशोरी शहर के एक निजी स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ती है। 18 जुलाई को उसकी मुलाकात दर्रीपारा निवासी एक लड़के से हुई। लड़का शहर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ता है। इधर छात्रा और छात्र की मुलाकात दोस्ती में बदल गई। इसी बीच छात्र ने छात्रा को बातचीत करने के लिए एक मोबाइल दे दिया।

फिर अक्सर दोनों मोबाइल पर बातें करते। इस बीच युवक ने उससे अपने प्रेम का इजहार किया। छात्रा का आरोप है कि मुलाकात के 2 सप्ताह बाद छात्र उसे घुमाने के नाम पर सुभाषनगर स्थित अपने दोस्त के किराये के मकान पर ले गया।

वहां छात्र ने शादी का झांसा देकर उससे जबरन दुष्कर्म किया। यहीं नहीं 4 महीने के अंतराल में आरोपी ने मौका देख पीडि़ता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।


अपने घर पर भी जबरन बनाया संबंध
पीडि़ता का कहना है कि आरोपी छात्र 13 अक्टूबर की दोपहर उसे अपने साथ दर्रीपारा स्थित अपने घर लेकर गया। इस दौरान आरोपी के घर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। मौका देख छात्र पीडि़ता के साथ फिर से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। विरोध करने के बावजूद आरोपी नहीं माना और उसके साथ दुष्कर्म किया।


माता-पिता को छात्रा ने दी जानकारी
छात्र की आए दिन घिनौनी करतूत से तंग छात्रा ने पूरा घटनाक्रम अपने माता पिता को बता दी। बेटी कि बात सुन परिजन दंग रह गये। इसके बाद पीडि़ता अपने माता-पिता के साथ सोमवार को गांधीनगर थाने पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

गांधीनगर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 5(ई), 6 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरु कर दी है।