11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्तेदार के घर से लौटते युवक के साथ रास्ते में हो गया बड़ा हादसा, सिर की चोट ने ले ली जान

शाम को घर लौटने के दौरान हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई मौत
less than 1 minute read
Google source verification
Dead body

Dead body

अंबिकापुर. एक व्यक्ति 4 दिन पूर्व अपने रिश्तेदार के घर गया था। वह वहां से बाइक से शाम को घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में उसका बाइक पर नियंत्रण न रहा और बाइक सीधे सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।

हादसे में उसका सिर भी पेड़ से जा भिड़ा और गंभीर चोट लगी। हादसे के बाद उसे स्थानीय अस्पताल के बाद अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।


जशपुर जिले के ग्राम कुनकुरी निवासी अघन मिंज 41 वर्ष बुधवार की शाम बाइक से अपने रिश्तेदार के घर गया था। शाम को जब वह घर वापस लौट रहा था तभी बीच रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई। वह खुद को संभाल पाता, इससे पहले ही बाइक सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ग्रामीण को सिर पर गंभीर चोट आई। इसके बाद उसे स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया।

परिजनों द्वारा पीडि़त को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। हादसे में मौत से युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग