
Bike accident
अंबिकापुर. एक युवक रविवार की रात नवरात्र में लखनपुर से दुर्गा पूजा देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल गया।
वहां से गुजर रहे लोगों द्वारा उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना से युवक के परिजनों में मातम पसर गया है।
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटगा निवासी 30 वर्षीय मुनेश्वर रविवार की रात दुर्गा पूजा देखने लखनपुर आया था। यहां से वह अपनी बाइक से रात 11 बजे घर जाने के लिए निकला। वह लखनपुर से कुछ दूर पहुंचा ही था कि रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके सिर, हाथ-पैर सहित अंदरुनी चोटें लगी थी। वहां से गुजर रहे लोगों की जब उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने उसके परिजन को सूचना दी। खबर सुनते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लखनपुर अस्पताल में भर्ती कराया।
यहां के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है।
Published on:
15 Oct 2018 06:56 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
