
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खाकी को शर्मसार (Rape case against Sub Inspector) करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, राजधानी में एक सब इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप और धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपी सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साहू बीते वर्ष रेप पीड़िता की मदद के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद से आरोपी सब इंस्पेक्टर लगातार पीड़िता को धमका रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर पदस्थ कृष्ण कुमार साहू के खिलाफ कबीर नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साहू ने बीते साल एक रेप पीड़िता की मदद के बहाने उनके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार साहू बलात्कार पीड़िता को लगातार धमका रहा था।
आरोपी सब इंस्पेक्टर वर्तमान में सुकमा जिले में पदस्थ है। कबीर नगर थाना पुलिस ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि वर्तमान में आरोपी सुकमा जिले में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ है।