Republic Day 2026: रायपुर में स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिस विभाग के 25 अधिकारी और कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है।
Republic Day 2026: छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिस विभाग के 25 अधिकारी और कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। इनमें महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता, आईजी ध्रुव गुप्ता, एसएसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मी शामिल हैं। इन सभी को 26 जनवरी 2026 को रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
केन्द्रीय गृह विभाग के अनुसार महानिदेशक जेल हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए कई अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वालों में आईजी ध्रुव गुप्ता (अअवि पीएचक्यू), डीआईजी प्रशांत ठाकुर (एसएसपी सूरजपुर), सेनानी 19वीं वाहिनी छसबल जगदलपुर श्वेता राजमणी, पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक अ/स्टेनो पीएचक्यू कौशिल्या भट्ट, समनि (गुप्तवार्ता) पीएचक्यू रोहित कुमार झा, निरीक्षक विशेष शाखा पीएचक्यू कमलेश कुमार मिश्रा, प्लाटून कमाण्डर 13वीं वाहिनी छसबल कोरबा डाल सिंह नामदेव, कंपनी कमाण्डर 15वीं वाहिनी छसबल बीजापुर दिलीप कुमार सिन्हा तथा एपीसी प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई सुशील कुमार बरूआ शामिल हैं।
सुकमा और दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले 14 अधिकारी और कर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक प्रदान किया जाएगा। वीरता पदक के लिए सुकमा के शहीद पुलिसकर्मी रामूराम नाग (एएसआई), कुंजाम जोगा और वंजाम भीमा (आरक्षक) को भी राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
वीरता पदक के लिए चयनित अन्य अधिकारियों-कर्मियों में पुलिस अधीक्षक सुकमा सुनील शर्मा (हाल परिसहाय राजभवन), उपनिरीक्षक संदीप कुमार माडिले, आरक्षक मड़कम पाण्डू, मड़कम हड़मा, मड़कम देवा, बारसे हुंगाए, सहायक आरक्षक रोशन गुप्ता, सूरज कुमार मरकाम (हाल प्रधान आरक्षक, दंतेवाड़ा), आरक्षक माड़वी सन्नू (दंतेवाड़ा), कंपनी कमाण्डर 17वीं वाहिनी छसबल करोड़ सिंह एवं पुरुषोत्तम देवांगन, तथा आरक्षक 941 दंतेवाड़ा शामिल हैं।
सभी चयनित अधिकारी और कर्मियों को 26 जनवरी 2026 को रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाएंगे।