रायपुर

Smart Meter को लेकर 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने दिए फीडबैक, किसने क्या कहा, जानिए..

Smart Meter: बिजली विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर जागरुकता पखवाड़ा चलाया गया। जिसके तहत सप्ताहभर में ही 50 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने फीडबैक दर्ज कराया है..

less than 1 minute read
Feb 18, 2026
स्मार्ट मीटर को लेकर 50 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का फीडबैक ( Photo - Patrika )

Smart Meter: स्मार्ट मीटर जागरुकता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदेशभर के उपभोक्ताओं की भागीदारी देखने को मिल रही है। सप्ताहभर में ही 50 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने मोर बिजली ऐप के माध्यम से अपना फीडबैक दर्ज कराया है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर की सुविधाओं को समझ रहे हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।

Smart Meter: किया जा रहा प्रचार-प्रसार

इस अभियान में ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों, सोशल मीडिया संवाद और डिजिटल माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मोर बिजली एप के माध्यम से फीडबैक दर्ज कर रहे हैं। यह पखवाड़ा 23 फरवरी तक चलेगा।

हर आधे घंटे में देखकर सकते हैं खपत: उपभोक्ता

डीडीनगर रायपुर की उपभोक्ता सुधा उपाध्याय ने फीडबैक फार्म में बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद हमारे मोबाइल में मोर बिजली एप के जरिए हर आधे घंटे के अंतराल में हो रही खपत को देख सकते हैं। इससे मुझे अपने घर में यह पता लगा कि किस समय खपत अधिक हो रही है और उसके आधार पर अनावश्यक चल रहे बिजली उपकरणों को बंद करके बिजली बिल घटाया जा सकता है। बंजारी नगर के गुरुचरण साहू ने बताया कि इसे लगाने से समय पर रीडिंग का पता लग जाता है।

Updated on:
18 Feb 2026 03:18 pm
Published on:
18 Feb 2026 03:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर