रायपुर

CG News: प्रदेश भाजपा संगठन ने हर जिले का 20 प्रतिशत बढ़ाया टारगेट, 3000 सदस्य बनाने वालों को CM के साथ भोजन का मौका

CG News: रायपुर शहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा रायपुर दौरे के दौरान सदस्यता अभियान का लक्ष्य 60 लाख करने के बाद प्रदेश भाजपा संगठन ने हर जिले का टारगेट बढ़ा दिया है।

2 min read
Sep 28, 2024

CG News: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा रायपुर दौरे के दौरान सदस्यता अभियान का लक्ष्य 60 लाख करने के बाद प्रदेश भाजपा संगठन ने हर जिले का टारगेट बढ़ा दिया है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने सदस्यता अभियान के लिए हर जिले का टारगेट 20 प्रतिशत बढ़ाया। वहीं, बड़े शहरों के लिए विशेष टारगेट निर्धारित किए गए। जानकारी के अनुसार, अब तक प्रदेश में भाजपा 20 लाख के करीब सदस्य बना चुकी है।

CG News: हम 60 लाख सदस्यता का लक्ष्य अर्जित करेंगे

भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, भाजपा का प्रत्येक सदस्य पूरी सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान में लगा हुआ है। सभी चीजों का आंकलन करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के लिए सदस्यता का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे अब 10 लाख बढ़ाकर 60 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 60 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को हम लोग हासिल करेंगे, इसके लिए हमने राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व को आश्वस्त किया है।

3000 सदस्य बनाने वालों को सीएम के साथ भोजन का मौका

भाजपा ने तीन हजार सदस्य बनाने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री विष्णुदेव के साथ भोजन करने का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा भाजपा ने उक्त लक्ष्य को पूरा करने वाले पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन के विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी नए सिरे से गठित की जाएगी, उस वक्त उन्हें प्राथमिकता से पद दिए जाएंगे। इसके अलावा निकाय चुनाव या निगम-मंडलों में भी पद दिए जा सकते हैं।

बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन मुख्यमंत्री पवन साय, सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित प्रदेश मुख्यमंत्री, सदस्यता अभियान के संभाग, जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष मौजू थे।

Updated on:
28 Sept 2024 09:42 am
Published on:
28 Sept 2024 09:40 am
Also Read
View All