28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Job Alert: छत्तीसगढ़ के 19 नगरीय निकायों में निकली बंपर भर्ती, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दी मंजूरी

CG Job Alert: प्रदेश के नवगठित नगरीय निकायों में खाली पड़े पदों पर भर्ती की मंजूरी उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी है। जिसके बाद विभागीय आदेश भी जारी हो गया है..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 13 Aug 2024, 5:53 PM IST

CG Job

CG Job Alert: प्रदेश के 19 नए नगरीय निकायों में प्लेसमेंट भर्ती की मंजूरी मिली है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खाली पड़े पदों पर भर्ती के आदेश दिए हैं। ऐसे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है।

CG Job Alert: नवगठित 19 नगरीय निकायों में होगी भर्ती

रायपुर, बेमेतरा कवर्धा समेत अन्य जिलों के ​युवाओं के लिए एक अच्छी खबर यह है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नवगठित 19 नगरीय निकायों में प्लेसमेंट पर 190 पद मंजूर किए है। इनमें 5 नवगठित नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायत शामिल हैं।

विभागीय आदेश जारी

इन पदों पर युवाओं को मौका मिलेगा। डिप्टी सीएम अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इनमें सफाई श्रमिकों के 95 पद तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर, पंप अटेंडेंट, वाहन चालक, भृत्य और श्रमिक के 19-19 पद शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: CG Job Alert: छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए निकली बंपर भर्ती, कल प्लेसमेंट कैंप का होगा आयोजन…देखिए Details

इन निकायों के लिए मिली मंजूरी

नगर पालिका- अमलेश्वर, मंदिरहसौद, लोरमी, पंडरिया और बांकी मोंगरा।

नगर पंचायत- दाढ़ी, सरसीवा, बेरला, पामगढ़, भिंभोरी, रोहांसी, कोपरा, जनकपुर, पवनी, मरवाही, नरियरा, जरहागांव, लाल बहादुर नगर और पटना।