7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी, बीजेपी का कांग्रेस पर पोस्टर वार,कहा सोनिया सेवा’ की वजह से मिली टिकट

CG Politics: राज्यसभा प्रत्याशी चयन को लेकर तंज कसते हुए पोस्टर में लिखा गया है कि गुलाब फूल बिछाकर स्वागत करने के बाद भी भूपेश बघेल और दीपक बैज पर भारी पड़ी फूलोदेवी की सोनिया सेवा।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Politics: छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी, कांग्रेस का बीजेपी पर पोस्टर वार,कहा सोनिया सेवा’ की वजह से मिली टिकट

CG Politics: छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी के बीच भाजपा ने एक बार फिर पोस्टर के जरिए कांग्रेस पर हमला बोला है। पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में कांग्रेस की नीतियों और नेतृत्व को लेकर तीखा निशाना साधा गया है। इस पोस्टर को लेकर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

अबकी बार राज्यसभा प्रत्याशी चयन को लेकर तंज कसते हुए पोस्टर में लिखा गया है कि गुलाब फूल बिछाकर स्वागत करने के बाद भी भूपेश बघेल और दीपक बैज पर भारी पड़ी फूलोदेवी की सोनिया सेवा। लेकिन भाजपा नेता अजय चंद्राकर राज्यसभा प्रत्याशी चयन के मुद्दे पर स्थानीय प्रत्याशी होने का हवाला देते हुए फूलोदेवी के साथ नजर आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से जारी पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के सामने हाथ जो़ड़े दिखाया है। पूर्व मुख्यमंत्री जहां अपने बेटे के लिए तो दूसरी ओर दीपक बैज स्वयं को प्रत्याशी बनाए जाने की गुहार लगा रहे है।

इस पर प्रियंका वाड्रा कह रही हैं कि फूलो देवी ने उनकी मां की सेवा के लिए जी जान लगा दी थी। पोस्टर के साथ भूपेश बघेल और दीपक बैज पर तंज कसते हुए कहा गया है कि गुलाब का फूल बिछाकर स्वागत करने के बाद भी भूपेश और दीपक बैज पर भारी पड़ी फूलोदेवी की सोनिया सेवा…

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग