रायपुर

इन तीन सिस्टम के दुर्लभ संयोग से छत्तीसगढ़ के मौसम में हो रहा बड़ा बदलाव

लालपुर मौसम केंद्र करेगा रिसर्च, तापमान सामान्य से दो डिग्री कम
less than 1 minute read
May 05, 2018
chhattisgarh weather newws
इन तीन सिस्टम के दुर्लभ संयोग से छत्तीसगढ़ के मौसम में हो रहा बड़ा बदलाव

रायपुर . तीन दुर्लभ वेदर सिस्टम के कॉम्बिनेशन की वजह से मौसम में अचानक परिवर्तन और आंधी-पानी के हालात बन रहे हैं। मौसम केंद्र के डायरेक्टर प्रकाश खरे ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनाया। इससे गरजने वाले बादल बने। यह पैटर्न यूपी होते हुए बिहार पहुंचा। वहां बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी मिली। उच्च तापमान के चलते तूफ़ान जैसा माहौल बन गया। छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए एक-दो ऊपरी वायु का चक्रवाती घेरा भी बना। इस कारण से तेज आंधी और तूफान आए। इससे कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। इस पूरे सिस्टम को अध्ययन करने की जरूरत है। तभी पता चल पाएगा कि इस बार सबसे ज्यादा सिस्टम क्यों बन रहे है।

पिछले एक माह से राजधनी सहित प्रदेश भर में इस साल गर्मी कम पड़ रही है। मार्च से अब तक करीब 25 से 30 दिन ठंडे रहे हैं। तापमान भी सामान्य से तीन से चार डिग्री तक कम दर्ज किया गया। शनिवार को भी राजधानी के तापमान में दो डिग्री गिरावट रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। मौसम के लगातार बदल रहे मिजाज पर लालपुर स्थित मौसम विभाग भी आश्चर्य चकित है। मौसम केंद्र के डायरेक्टर प्रकाश खरे का कहना है कि मौसम का बदलना स्वभाविक है, लेकिन इस बार कुछ ज्यादा ही सिस्टम बन रहे हैं। ऊपरी वायु में बने चक्रवाती घेरा की ऊंचाई कम होने के कारण आंधी-तूफान और बारिश भी हो रही है।

प्रदेश के सुदूर पर्वूी तथा दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अतिसंभावना है। राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। शाम या रात में आकाश आंशिक मेघमय होने की संभावना है। अधिकतम तापमान ४१ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

बिलासपुर 39.8
[typography_font:14pt]पेंड्रारोड 38.0
[typography_font:14pt]अंबिकापुर 37.9
[typography_font:14pt] जगदलपुर 33.5
[typography_font:14pt] दुर्ग 40.6
[typography_font:14pt;" >राजनांदगांव 39.0

Published on:
05 May 2018 09:32 am