Amit Shah in Chhattisgarh:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का तीन दिन तक छत्तीसगढ़ मे रहेंगे। तीन राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी
Amit Shah in Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 17 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर में नक्सल विरोधी अभियानों, सुरक्षा स्थिति और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाह 17 मई की शाम रायपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। वे 18 मई को रायपुर में डायल-112 इमरजेंसी सेवाओं का उद्घाटन करेंगे और फिर जगदलपुर जाएंगे।
यहां 19 मई को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को मंत्रालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा परिषद की बैठक में उठाए जाने वाले विभिन्न विषयों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान सीएम ने वरिष्ठ अफसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए गंभीरता एवं समन्वय के साथ कार्य करने को कहा है।बस्तर विकास की नई गाथा लिखेगामुख्यमंत्री साय ने कहा, बस्तर में शांति स्थापना के बाद इस स्तर की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन यह दर्शाता है कि राज्य सरकार क्षेत्र के विकास और नई संभावनाओं को लेकर पूरी तरह संकल्पित है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह के नेतृत्व में नक्सल उन्मूलन से क्षेत्र में शांति स्थापित हुई है तथा अब बस्तर विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इंद्रावती की गोद से बस्तर विकास की नई गाथा लिखेगा और मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह बैठक क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी।