रायपुर

केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय की फिसली जुबान, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष को लेकर ये क्या बोल गए!

भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय की जुबान फिसल गई। इसके बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर ठहाके लगाए।

2 min read
Jan 20, 2018
केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय की फिसली जुबान, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष को लेकर ये क्या बोल गए!

रायपुर . रायगढ़ में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय की जुबान फिसल गई। केंद्रीय मंत्री साय ने बैठक के दौरान संबोधन में धरमलाल कौशिक को मुख्यमंत्री बता डाला। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री सौदान सिंह का पद और नाम तो सही तरीके से संबोधित किया, लेकिन धरमलाल कौशिक का जब नाम ले रहे थे तो उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की जगह मुख्यमंत्री कहा। हालांकि इसके तत्काल बाद उन्होंने गलती स्वीकार, लेकिन तब तक पूरे सभा के साथ मंच पर बैठे पदाधिकारी ठहाके लगा रहे थे।

भाजपा कार्यकर्ताओं की बोलती हुई बंद
भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में सब की बोलती बंद कर दी। दरअसल, कार्यकर्ताओं की शिकायत और बातों को सुनने के बाद सौदान सिंह ने उन्हीं से पूछ लिया कि बताओ चौथी बार कैसे सरकार बनेगी। यह सवाल सुनकर कुछ देर के लिए बैठक में सन्नाटा पसर गया। हालांकि कुछ वरिष्ठ सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

बैठक में सौदान सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार की तरीफों के पुल बांधते हुए कहा, भाजपा सरकार ने 14 वर्षों में विकास के इतने कार्य किए है, जो कांग्रेस पार्टी अपने पूर्व शासन के 60 वर्षों में भी नहीं किए थे। उन्होंने कहा, राज्य व केंद्र की योजनाओं गांव-गांव में सूची बनाकर छोटे-छोटे हितग्राही सम्मेलन करना चाहिए। इसमें सरकार ने जो अच्छा काम किए है, उस पर विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा, आप सब अपने निजी गिले-शिकवे भूलाकर चौथी बार भाजपा को विजयी बनाएं। बैठक से पहले सौदान सिंह ने रायगढ़ जिला कार्यालय का लोकार्पण भी किया।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, बूथ पर मजबूती से काम करे और जल्द शक्ति केंद्रों का गठन करें। इस दौरान केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, मंत्री रमशीला साहू, प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता, रायगढ़ जिला प्रभारी व प्रवक्ता शिवरतन शर्मा, विधायक रोशन लाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. जवाहर नायक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं का दर्द छलका
बैठक में कार्यकर्ताओं का दर्द भी सामने आया। किसी ने घटिया सड़क निर्माण तो किसी ने अधिकारियों की शिकायत सौदान सिंह के सामने कहीं। हालांकि सौदान सिंह ने उन्हें गिले-शिकवे भूलाकर काम करने की नसीहत दी है।

आज बेमेतरा जाएंगे सौदान
बिलासपुर संभाग के दौरे के सौदान सिंह 20 जनवरी को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां बैठक करेंगे। इसके बाद 21 जनवरी को कोरिया जिला, 22 को कवर्धा, 23 को भिलाई व 24 जनवरी को राजनांदगांव जिले संगठन बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें

BJP कार्यकर्ताओं की बोलती हुई बंद जब वरिष्ठ नेता सौदान सिंह ने पूछा ये बड़ा सवाल
Published on:
20 Jan 2018 12:46 pm
Also Read
View All