रायपुर

Weather Alert: 1 अप्रैल से मौसम में होगा बड़ा बदलाव! कई स्थानों पर अंधड़ के साथ हो सकती है बारिश, आज भी हीट-वेव Alert

Weather Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से मंगलवार तक मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना है। वहीं, 1 अप्रैल से ही प्रदेश के कई स्थानों पर अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Mar 30, 2025
Weather Alert: 1 अप्रैल से मौसम में होगा बड़ा बदलाव! कई स्थानों पर अंधड़ के साथ हो सकती है बारिश, आज भी हीट-वेव Alert

Weather Alert: राजधानी रायपुर शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री पर रहा, जो सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री पर पहुंच गया है। यह सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा रहा। यानी रात भी काफी गर्म हो गई है।

1 अप्रैल को बारिश की चेतवानी

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से मंगलवार तक मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने की संभावना है। वहीं, 1 अप्रैल से ही प्रदेश के कई स्थानों पर अंधड़ के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा।

मौसम में होगा बड़ा बदलाव

पिछले 24 घंटे में रात का तापमान 4 डिग्री तक बढ़ गया, जो कि चौंकाने वाला है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात मध्य छत्तीसगढ़ व आसपास समुद्र तल से डेढ़ किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है। इसके असर से ही 1 अप्रैल को मौसम में बदलाव आएगा। रायपुर को छोड़कर बाकी स्थानों में पारा 40 डिग्री से नीचे रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान भी रायपुर का सबसे ज्यादा रहा। रात गर्म होने के कारण लोग बेचैन होने लगे हैं। ठंड व बारिश के दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री तक रहता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रायपुर में रात कितनी गर्म हो गई है। 30 मार्च को रायपुर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है।

बिलासपुर में तापमान 39 डिग्री

बिलासपुर में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 24.8 डिग्री रहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Published on:
30 Mar 2025 08:54 am