रायपुर

खिलेगा कमल या कांग्रेस का लगेगा पंजा? मतदान के बाद भाजपा-कांग्रेस के नेता कर रहे बड़े दावे

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी 11 सीटें जीतने का दावा करते हुए प्रदेश की मतदाताओं का आभार जताया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दावा किया है कि कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी।

2 min read
May 08, 2024

CG Lok Sabha Election 2024: प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। अब सीटों पर जीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस के नेताओं के अपने-अपने दावे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी 11 सीटें जीतने का दावा करते हुए प्रदेश की मतदाताओं का आभार जताया है। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी दावा किया है कि कांग्रेस इस लोकसभा चुनाव में भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी।


रुझान बता रहा, भाजपा 11 सीटें जीतेगी : मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, आज लोकसभा चुनाव- 2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में तीसरे व अंतिम चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश की 7 सीटों पर हुए मतदान में सामने आए रुझानों से पता चल रहा है कि जनता ने पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और हमारी सरकार के विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना में साथ दिया है। इसकी बदौलत हम सभी 11 की 11 सीटें जीतने जा रहे हैं। लोकतंत्र के इस महोत्सव में अपने अमूल्य मत का प्रयोग कर सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक आभार। आपके एक वोट ने 'विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़' के निर्माण के संकल्प को संबल प्रदान किया है।


मोदी सरकार के खिलाफ जनता में आक्रोश, कांग्रेस को किया वोट : बैज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, प्रदेश की जनता ने भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए अपने लोकतांत्रिक कर्तव्य को मतदान कर दिखा दिया कि वे अपने प्रजातांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक है। तीसरे चरण के साथ ही राज्य के सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत की संभावनाएं प्रबल है। कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीत रही है। बैज ने कहा, प्रदेश की जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया है। जनता ने महंगाई, बेरोजगारी, वादाखिलाफी के विरोध में मतदान किया। मंगलवार को मतदान हुए सभी 7 लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में रुझान साफ दिख रहा था। लोग मोदी सरकार की विदाई के लिए भीषण गर्मी में अपने घरों से निकलकर मतदान केन्द्रों तक आए और कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। पहले दो चरणों से ही साफ हो गया था प्रदेश की जनता में मोदी सरकार के प्रति आक्रोश है।

Published on:
08 May 2024 02:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर