रायपुर

World Tourism Day: एजवेंचर्स स्पोर्ट्स का मजा लीजिए अब छत्तीसगढ़ में

World Tourism Day: Gangrel Dam
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Sep 2018, 3:55 PM IST
World Tourism Day: Gangrel Dam
World Tourism Day: एजवेंचर्स स्पोर्ट्स का मजा लीजिए अब छत्तीसगढ़ में

छत्तीसगढ़ में अब लोग गोवा की तरह ही एजवेंचर्स स्पोर्ट्स का मजा उठा सकते है। जी हां, स्वदेश दर्शन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ में हाल ही में 100 करोड़ की लागत से बन रहे ट्रायबल टूरिज्म सर्किट परियोजना का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ बनने के बाद पर्यटन की दृष्टि से यह पहला और सबसे बड़ा कदम राज्य शासन द्वारा उठाया गया।

इसमें छग पर्यटन मंडल द्वारा प्रदेश के 8 जिलों के 13 पर्यटन स्थलों को चुना गया है। चुनी गई है ये... ट्राइबल टूरिज्म सर्किट परियोजना के अंतर्गत प्रदेश के 13 जगहों को उसकी विशिष्टता के आधार पर ट्राइबल विलेज, इको एथनिक डेस्टीनेशन, वे साइड कम्युनिटी डेवलप किया जा रहा है। इसमें तीन स्थलों को ट्राइबल विलेज, सात स्थलों में इको एथनिक डेस्टीनेशन और दो स्थलों पर वे साइड कम्युनिटी का निर्माण किया जा रहा है। ये काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा

Published on: