रायसेन

एमपी की बेटी अंजना ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा

Mountaineer Anjana Yadav : मूल रूप से रायसेन जिले के सेमरी गांव में रहने वाली पर्वतारोही अंजना यादव ने इस बार हिमालय फतह कर उसपर तिरंगा लहराया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उन्हें बधाई दी है।
2 min read
Mountaineer Anjana Yadav
अंजना यादव ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा (Photo Source- Anjana Social Media)

Raisen News : मध्य प्रदेश की बेटी अंजना यादव ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अंजना ने माउंट एवरेस्ट फतह कर वहां तिरंगा लहराया है। मूल रूप से रायसेन जिले के सेमरी गांव की रहने वाली अंजना को उनकी इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बधाई दी है।

मुख्यमंत्री यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि, 'मध्य प्रदेश की बेटी ने रचा इतिहास, बढ़ाया देश का मान… रायसेन जिले के ग्राम सेमरी की बेटी अंजना यादव ने विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर हम सभी को गौरवान्वित किया है। उनका साहस, संकल्प और समर्पण सभी बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बिटिया को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।'

पहले भी हासिल कर चुकीं कई उपलब्धियां

आपको बता दें कि, अंजना की ये पहली उपलब्धि नहीं, इससे पहले वो हिमालय की ही 6119 मीटर ऊंची लोबुचे चोटी पर भी तिरंगा लहरा चुकी हैं। उन्होंने पहलगाम हमले का बदला 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली सालगिरह पर दुनिया की सबसे कठिन मानी जाने वाली इस चोटी को फतह किया और वहां तिरंगा फहराकर इतिहास रचा है। ये उपलब्धि हरगिज साधारण नहीं थी। 6119 मीटर ऊंचाई पर जमा देने वाली ठंड के बीच अंजना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का बैनर फहराया, जो भारतीय सेना का अदम्य साहस दर्शाता है।

अंजना यादव का भावुक संदेश

अंजना यादव ने एवरेस्ट फतह करने के बाद बेस कैंप से एक भावुक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि, 'ये सिर्फ एक चढ़ाई नहीं, बल्कि उन शहीदों के प्रति राष्ट्र की अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की गूंज अब विश्व की सबसे ऊंची चोटियों तक पहुंच गई है। यहां से सैनिकों के बलिदान को नमन किया जा रहा है।'

8 खेलों में नेशनल लेवल खिलाड़ी

ये भी बता दें कि, अंजना यादव 8 खेलों में राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी हैं। वो अब तक देश की करीब 24 चोटियों पर चढ़ चुकी हैं। अंजना ने माउंट यू नाम पीक 20 हजार फीट, माउंट कालापट्टर पीक 18192 फीट, माउंट गोकू पीक 17929 फीट, माउंट एवरेस्ट बेस कैंप 17598 फीट, माउंट फ्रेंडशिप पीक 17346 फीट, माउंट रेनोक पीक 16023 फीट और माउंट पतासु पीक 13800 फीट पर तिरंगा फहराया है। उन्होंने 19 किमी गंगा राफ्टिंग भी की है। अंजना ऑल ओवर गेम्स में 17 बार नेशनल लेवल पर खेल चुकी हैं। उन्होंने खो-खो, कबड्डी, ताइक्वांडो, विसवाल जैसे खेलों में भी भाग लिया है।

इन चीजों में भी है अंजना की खास रुचि

अंजना ने माउंट ट्रेनिंग का बेसिक बीएमसी कोर्स हिमालयन इंस्टीट्यूट से किया है। ये देश के तीन संस्थानों में से एक है। अंजना सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहती हैं। वो ब्लड डोनेशन, जलसेवा और पर्यावरण संरक्षण में भी खास रुचि रखती हैं।

Updated on:
31 May 2026 12:23 pm
Published on:
31 May 2026 12:18 pm