रायसेन

हरित प्रदेश अभियान: पीडब्लूडी कर्मचारियों ने किया पौध रोपड़

हरित प्रदेश अभियान: पीडब्लूडी कर्मचारियों ने किया पौध रोपड़
2 min read
raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, patrika campaign, save tree, tree, save enviroment, enviroment, harit pradesh abhiyan, green mp,
हरित प्रदेश अभियान: पीडब्लूडी कर्मचारियों ने किया पौध रोपड़

रायसेन। हरिवाली को बढ़ावा देने के उदेश्य से पत्रिका द्वारा 8 जुलाई को हरित प्रदेश अभियान की शुरूआत की गई। जिसके तहत जिले के पीडब्लूडी कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अभियान में सभी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस अभियान का मकसद सिर्फ पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनकी देखभाल भी करना है।

raisen news,
,
,
,
,
,
, tree, save
, enviroment, harit pradesh abhiyan, green mp, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/08/pwd1_3070000-m.jpg">

पीडब्लूडी के लोगों ने बताया कि यह अमृतम् जलम् के बाद यह पत्रिका की अच्छी पहल है। पहले पानी के लिए गहरीकरण और इस बार बारिश में पौधरोपण। पत्रिका टीम द्वारा किए जा रहे यह विशेष कार्य हमारे पर्यावरण के लिए बहुत हितकारी हैं। बढ़ते प्रदूषण और विकास के चलते पेड़ों का कटाक्ष निंरतर जारी है। ऐसे में पत्रिका द्वारा अभियान चलाकर लोगों को वृक्षारोपड़ के लिए प्रेरित करना, एक अच्छी शुरूआत है।

raisen news , raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, patrika campaign, save tree, tree,
, enviroment, harit pradesh abhiyan, green mp, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/08/pwd1_3070000-m.jpg">

महिलाएं और युवा रहे शामिल
पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे हरित प्रदेश अभियान में महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान सभी में खासा उत्साह नजर आया। सभी लोग पौधों को रोपित करते हुए खुश नजर आ रहे थे।

निरंतर घटती जा रही पेड़ों की संख्या
जानकारी के अनुसार प्रदेश में पेड़ों की संख्या लगातार घटती जा रही है। आएं दिन भवन निर्माण या किसी अन्य निर्माण के चलते पेड़ पौधे काट दिए जाते है। यही कारण है कि पौध रोपड़ सभी के लिए बहुत जरूरी सा हो गया है। हर व्यक्ति को साल में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिससे हमारा पर्यावरण लंबे समय तक सुरक्षित रह सके।

इसलिए जरूरी है पेड़ लगाना
- दुनिया में 422 पेड़ है हर इंसान पर
- 28 पेड़ प्रति व्यक्ति बचे हैं भारत में
- अंधाधुंध कटाई के कारण लगातार गिर रही है संख्या
- 5 अरब पौधे लगाए जाते हैं हर साल विश्व में
- 10 अरब पेड़ हर साल दुनिया में काटे जाते हैं
- प्राकृतिक संरचनाओं को मूल स्वरूप में बनाए रखने के लिए
- वनस्पति प्रजातियों को विलुप्त होने से रोकने के लिए

Published on:
08 Jul 2018 12:43 pm