राजगढ़

खुशखबरी, एमपी में शुरू हो रही भर्ती, 61000 को मिलेगी सरकारी नौकरी

Sarkari Naukri mp government Job Alert: 5 साल में ढाई लाख नौकरी का लक्ष्य है, जिससे युवाओं को रोजगार के अधिक मौके, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान 61,000 पदों पर शुरू होने वाली हैं भर्ती प्रक्रिया...
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2025, 8:59 AM IST
Sarkari Naukri mp government Job Alert
Sarkari Naukri mp government Job Alert

Sarkari naukri in MP: मध्य प्रदेश में 61,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसमें 8,500 पुलिसकर्मियों की भर्ती भी है। 5 साल में ढाई लाख नौकरी का लक्ष्य है, जिससे युवाओं को रोजगार के अधिक मौके मिलें। शिक्षा क्षेत्र में भी 19,362 नियुक्तियां करेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान की व्यवस्था करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ में जिला अस्पताल के नए भवन के लोकार्पण दौरान सभा में ये बातें कहीं।

विपक्ष पर निशाना

सीएम ने कहा, कांग्रेस सरकार ने कई सुविधाएं बंद कर दी थी, इनमें परिवहन निगम भी है। कांग्रेस ने कई तरह की नौकरियां और योजनाओं पर ताला लगाया, हम उन तालों को खोलने का काम कर रहे हैं। सीएम ने कहा, राजगढ़ में ₹500 करोड़ के निवेश से विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

Updated on:
17 Mar 2025, 8:59 AM IST
Published on: