इंतजार में खड़े रहते हैं ग्रामीणजन
राजनांदगांव / खैरागढ़. खैरागढ़ से जालबांधा तक चलने वाली सिटी बस की अनियमित सेवा से इलाके के ग्रामीण परेशान है। उल्लेखनीय है कि खैरागढ़ में सिटी बस सेवा संचालित होती है। खैरागढ़ के मुख्य मार्ग को छोड़ जालबांधा के लिए पांडुका, बिजलदेही, राहूद, धनगांव, विडौरी, पेटी होकर जालबांधा तक सिटी बस सेवा का संचालन दो पालियों में होता है। इस मार्ग पर दो सिटी बसे दिनभर में तीन से अधिक फेरे लगाती है।
रोज आने-जाने वाले ग्रामीणों को हो रही परेशानी
लेकिन ग्रामीणों की शिकायत है पिछले कुछ माह से सिटी बस सेवा मनमाफिक चलाई जा रही है। किसी भी दिन बस सेवा बिना जानकारी के बंद कर दी जाती है जिसके कारण इलाके के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को सिटी बस के चक्कर में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्राम सलिहा के गनपत राम सहित ग्रामीणों ने शिकायत करते बताया कि जालबांधा तक आने जाने वाली सिटी बस सेवा से इलाके के नवांगांव, मुतेड़ा, सलिहा, पांडुका, राहूद, धनंगांव,पेटी बफरा के लोग रोजाना सफर करते है। दो बसे दिनभर मे दो बार फेरे लगाती है कुछ दिनो से सिटी बस को लेकर परेशानी है बिना जानकारी बस सेवा नही होने से ग्रामीण मुसाफिर सिटी बस के चक्कर में परेशान होते है।
छोटे वाहन भी बंद
ग्रामीणों ने बताया कि सिटी बस सेवा शुरू होने के पूर्व धनगांव, राहुद, बिडौरी तक छोटे वाहन यात्रियों को लेकर आनाजाना करते थे। सिटी बस सेवा शुरू होने के बाद छोटे वाहनो को बस संचालक द्वारा बंद करा दिया गया। ऐसे मे बस सेवा नही होने से यात्रियों को ज्यादा मुसीबत उठानी पड़ रही है। बताया गया कि अंदरूनी इलाके मे सिटी बस सेवा के अलावा कोई बस सुविधा अब तक उपलब्ध नही है। जिसके कारण यात्रियो को भटकना पड़ता है ग्रामीणो ने प्रशासन से सिटी बस सेवा को निर्बाध चलाने की मांग की है। बताया गया कि सिटी बस सेवा से ही अधिकांश छात्र सहित ग्रामीण आवागमन करते है बस के इंतजार मे कई लोग देर तक सड़कों पर बैठे रह जाते है।
बस यात्री होते है परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि सिटी बसों में जालबांधा सहित दर्जन भर गांव से स्कूली छात्र विभिन्न स्कूलों में व ग्रामीण अन्यत्र पहुँचते है। सिटी बस सेवा बंद रहने की जानकारी नही होने पर छात्रो सहित यात्रियों को सेवा नही मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जल्द ही एक बस और चलेगी रूट में
सहायक सिटी बस सेवा जालबांधा, रंजीत सिंह का कहना है कि शासकीय कार्यक्रमों में बस व्यवस्था करने के कारण बसे इलाके मं नही चली है, फिलहाल एक बस रिपेयरिंग के लिए गई है जिसके कारण परेशानी है। एक बस निरंतर मार्ग मे रोजाना आवागमन कर रही है।