राजसमंद

BREAKING : चारभुजा में सांड का आतंक, एक दिन में तीन लोगों को मारा सींग, हालत गंभीर

ग्राम पंचायत नहीं गंभीर, पुलिस भी उदासीन

2 min read

चारभुजा. कस्बे के बस स्टैण्ड पर रविवार को एक सांड ने तीन लोगों पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। जाजी का गुडा निवासी खुमाण प्रजापत (75) गांव से आया और बस स्टैण्ड पर उतरा ही था कि उसे पीछे से आए संाड ने हमला करते हुए उठाकर पटक दिया। गम्भीर चोट लगने से उसे आरके जिला अस्पताल राजसमंद ले जाया गया। इसी तरह चारभुजा निवासी निजी बस चालक सोहनलाल (40) पुत्र पे्रमाराम गमेती को सांड ने पैर में सिंग मार दिया, जिससे उसे 7 टांके लेकर उपचार किया गया। वहीं, चारभुजा निवासी भंवरलाल गुर्जर को भी सांड ने चपेट में लेते हुए नीचे गिरा दिया, जिसे हल्की चोट आई। उल्लेखनीय है कि करीब दो माह पूर्व भी इसी खूंखार संाड ने चारभुजा निवासी अम्बालाल पुत्र जोधराज चव्हाण पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिन्हें 27 टांके लगे थे। इस सांड से ग्रामीणों में काफी भय बना रहता है। वहीं, कस्बे में इन दिनों आवारा मवेशियों की संख्या काफी बढऩे से कस्बे वासियों के साथ ही यहां आने वाले दर्शनार्थियों और बाजार में व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पूर्व उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर ने वन विभाग को पत्र लिखकर सांड से निजात दिलाने की मांग की है।

गोस्वामी समाज की बैठक आज सकरावास में
रेलमगरा. दशनाम गोस्वामी समाज कुरज मण्डल की बैठक सोमवार को उपखण्ड के सकरावास गांव में प्रात: 11 बजे होगी। यह जानकारी समाज के कैलाशगिरी गोस्वामी ने दी।

ये भी पढ़ें

नाथद्वारा में बदहाल यातायात व्यवस्था, पैदल राहगीर भी परेशान

किसनसिंह बने रेलमगरा सर्कल सभा के अध्यक्ष
रेलमगरा. कस्बे के चामुण्डा माता मंदिर परिसर में राजस्थान रावत राजपूत महासभा के तत्वावधान में रेलमगरा सर्कल सभा की बैठक रविवार को हुई। इसमें मातृकुण्डिया के संभागीय अध्यक्ष रतनसिंह जोधपुरा, संभागीय उपाध्यक्ष सुल्तानसिंह, अर्जुनसिंह, नन्दसिंह, दिलीपसिंह, शंकरसिंह अतिथि थे। इसमें समाज की ओर से रेलमगरा सर्कल सभा अध्यक्ष किसनसिंह को बनाया गया। वहीं, उपाध्यक्ष मांगूसिंह, कोषाध्यक्ष रतनसिंह, सचिव मीठूसिंह को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। संभागीय अध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए समाज के लोगों को जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को संगठित रहने की आवश्यकता है। ऐसा होने पर ही समाज का सर्वांगीण विकास हो पाएगा। इस दौरान हरिसिंह, विद्यासिंह, नारायण सिंह, भंवरसिंह, रतनसिंह, वरदासिंह, कैलाशसिंह उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

SWACH BHARAT MISSION : देलवाड़ा में स्वच्छता की जमीनी हकीकत कागजी आंकड़ों से अलग
Published on:
16 Apr 2018 08:33 am
Also Read
View All