राजसमंद

Rajsamand Loksabha Seat Result : राजसमंद सीट पर आगे चल रही ये महिला प्रत्याशी है चर्चा में, जानिए किस परिवार से ताल्लुक रखती हैं..

पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह, कांग्रेस के कद्दावर नेता सीपी जोशी को हरा कर विधानसभा पहुंचे हैं। इन्हीं विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं महिमा कुमारी मेवाड़।

less than 1 minute read
Jun 04, 2024
भाजपा प्रत्याशी महिमा कुमारी मेवाड़

राजसमंद लोकसभा सीट, हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट पर दावेदारी कर रही हैं महिमा कुमारी मेवाड़ का, जानिए आ​खिर महिमा कुमारी इतनी चर्चा में क्यों हैं और किस परिवार से ताल्लुक रखती हैं..

विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं महिमा

महिमा कुमारी

दरअसल, महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पूर्व भाजपा के भगवा रंग में रंग गए थे। इसके बाद भाजपा के टिकट पर विधानसभा नाथद्वारा से चुनाव जीत गए। पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह, कांग्रेस के कद्दावर नेता सीपी जोशी को हरा कर विधानसभा पहुंचे हैं। इन्हीं विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं महिमा कुमारी मेवाड़।

परिवार में रहा है राजनैतिक बैकग्राउंड

महिमा कुमारी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। महिमा का यों तो पश्चिम बंगाल के पंचकोट पूर्व राजघराने से सम्बन्ध है, लेकिन बचपन से ही उनका नाता वाराणसी से ही रहा है। बचपन में वे अपनी माता के साथ वाराणसी में रहीं और उनकी प्रारंभिक शिक्षा वाराणसी में ही हुई है। महिमा के मामा मध्यप्रदेश की सतना सीट से सांसद रह चुके हैं। उनके ममेरे भाई वर्तमान में एमपी की एक सीट से विधायक हैं। उनकी चाची टिहरी-गढ़वाल से सांसद हैं।

Published on:
04 Jun 2024 12:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर