रामपुर

VIDEO: उर्दू गेट टूटने के बाद माहौल गरम, आजम खान और उनकी पत्नी के बाद कार्यकर्ताओं ने भी डीएम को दी धमकी

-उर्दू गेट टूटने के बाद नहीं शांत हुआ आजम खान का गुस्सा -आजम खान के बाद उनके कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन -सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम के खिलाफ की नारेबाजी

2 min read
Mar 11, 2019
उर्दू गेट टूटने के बाद माहौल गरम, आजम खान और उनकी पत्नी के बाद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

रामपुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही एक ओर जहां ज़िला प्रशासन आचार संहिता के तहत कार्य में जुट गई है वहीं उर्दू गेट टूटने के बाद से आजम खान और सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ है। आजम खान और उनकी पत्नी के बाद अब सपा के एक और नेता ने डीएम को धमकी दी है। हालाकि इस दौरान डीएम ने साफ कहा कि ज़िले में जो नियम विरुद्ध होगा उस पर तत्काल एक्शन लेकर कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल दो दिन पहले सपा नेता आज़म खान ने डीएम को धमकी देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि डीएम रामपुर में दंगा कराने आये हैं, वह एक धर्म एक पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए उर्दू गेट गिरा दिया। आजम के बाद उनकी पत्नी ने डीएम को पत्र लिखकर तंज कसा उसके बाद अब समाजवादा कार्यकर्ता कलेक्टर के खिलाफ सड़कों पर उतर आये हैं औरजमकर नारेबाजी की।

दरअसल सपा नेताओं को पता चला कि ओरियंटल कालेज के भवन को तोड़ने प्रशासन वहां पहुंच रहा है, इसकी जानकारी लगते ही सपाई वहां पहुंचे और डीएम आंजनेय कुमार सिंह के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सपाईयों की नारेबाजी को लेकर वहां पर पुलिस फोर्स पहुंच गई ।

सपा नगर अध्य्क्ष आसिम राजा ने कहा कि यह डीएम ज़िले का माहौल बिगाड़ने आये है और ऐसे कार्य कर रहें हैं जिससे यहां दंगा हो लोग भड़कें क्योंकि यहां पर इन डीएम साहब को आये अभी ज्यादा दिन नहीं हुए कि सरकारी पैसे से बना 40 लाख का उर्दू गेट तुड़वा दिया। उर्दू गेट तोड़ने से यह प्रतीत होता है कि यह डीएम भाजपा कप फायदा पहुंचाने के लिए यहां आए हैं। उसी एजेंडे में यह अपना काम कर रहे हैं। अगर उनमें हिम्मत हैं तो नगर में सरकारी रकम से और भी इमारतें बनी हैं डीएम उन्हें भी तोड़ दें।

Updated on:
11 Mar 2019 09:47 am
Published on:
11 Mar 2019 09:46 am
Also Read
View All