रामपुर

अखिलेश ने आजम खान को दिया लोकसभा टिकट तो बेटे अब्दुल्ला ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो

-अब्दुल्ला ने कहा कि यह चुनाव पूरे उत्तर प्रदेश में रिवोल्ट होगा -चुनाव देश की जनता उनके खिलाफ लड़ेगी जिन्होंने देेेश के लोगों में नफरत बांटी है
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Mar 2019, 3:26 PM IST
Feature image

रामपुर। सपा सुप्रिमो अखिलेश यादव ने रविवार को आजम खान को रामपुर से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। इसके तुरंत बाद ही आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम ने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि अखिलेश जी ने जो फैसला लिया है उसका एहतराम हम नहीं, हमारे वालिद आजम खान सहाब करते चले आएं हैं। अब मीटिंग बुलाई गई है, उसी में फैसला लिया जाएगा।

अब्दुल्ला ने कहा कि यह चुनाव पूरे उत्तर प्रदेश में रिवोल्ट होगा। यह चुनाव देश की जनता उनके खिलाफ लड़ेगी जिन्होंने देेेश के लोगों में नफरत बांटी है। रामपुर के माहौल के देखते हुए पहले समाजवादी पार्टी ने चुनाव का बहिष्कार किया था। हालांकि अखिलेश जी की अपील के बाद चुनाव लड़ने पर मीटिंग में फैसला किया जाएगा।

अखिलेश जी के हर फैसले का स्वागत हर बार रामपुर वालों ने किया है। हम उनके फैसलों को राजनेतिक व निजी जिंदगी में भी अहमियत देते चले आये हैं। इस बार भी अहमियत दी जाएगी। मैं खुद यहां के लोगों से भी यही उम्मीद करूँगा की वह भी उनके इस फैसले का स्वागत करें।

उन्होंने कहा कि इस बार का चुनाव मंहगाई, बेरोजगारों, एक सर के बदले दस सर लाने पर, भीड़ द्वारा लोगों की जान लेने के नाम पर लड़ा जाएगा। देश खुद फैसला करेगा कि भाजपा ने जो वादे किए क्या वह पूरे हुए। अच्छे दिन इनके आए या देश के लोगों के। इन्ही सब चीजों को लेकर इस बार का चुनाव होगा। समाजवादी पार्टी का जो मुद्दा पहले था वही मुद्दा आज है।

Updated on:
24 Mar 2019, 3:26 PM IST
Published on: