25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Rampur / यूपी चुनाव से पहले आजम खान के बदले तेवर, चंद्रशेखर को लेकर दिया बड़ा बयान

यूपी चुनाव से पहले आजम खान के बदले तेवर, चंद्रशेखर को लेकर दिया बड़ा बयान

जेल से बाहर आते ही आजम खान के तीखे सियासी तेवर दिखने लगे हैं। ओवैसी के बाद अब चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा। नगीना के मुस्लिम वोटों का जिक्र कर क्या संदेश दिया?
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 25 Nov 2026, 11:09 PM IST

Azam Khan Jail Experience, Azam Khan Interview, Kapil Sibal Podcast, UP News

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान (PC: IANS)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान ने अब नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधा है। हैदराबादी बिरयानी वाले बयान से असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसने के बाद आजम खान ने चंद्रशेखर की जीत में मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर नगीना के मुसलमानों के वोट से सांसद बने हैं। वह जल्द ही नगीना जाकर मुस्लिम मतदाताओं का शुक्रिया अदा करेंगे।

मीडिया चैनलों से बातचीत में आजम खान ने चंद्रशेखर को लेकर तंज कसते हुए कहा, "मैं नगीना जाऊंगा और मुसलमानों का शुक्रिया अदा करूंगा कि भाई, तुमने खंजर दे दिया मेरे दिल में उतारने के लिए।"

ओवैसी के बाद चंद्रशेखर पर निशाना

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान लगातार मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं। इससे पहले उन्होंने हैदराबादी बिरयानी का जिक्र कर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि इस खित्ते के लोगों को हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं है, वे मटन और पुलाव पसंद करते हैं। अब चंद्रशेखर को लेकर दिए गए बयान ने पश्चिमी यूपी की सियासत में नई चर्चा छेड़ दी है।

विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ेगी सियासी हलचल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आजम खान की सक्रियता को समाजवादी पार्टी के लिए अहम माना जा रहा है। रामपुर, मुरादाबाद, संभल, मेरठ, कैराना और नगीना समेत पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर मुस्लिम मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में ओवैसी और चंद्रशेखर जैसे नेताओं की राजनीतिक सक्रियता के बीच आजम खान के बयान को मुस्लिम मतदाताओं के बीच सियासी प्रभाव बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।