24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Rampur / ‘मुझे चुनाव लड़ने से कौन माई का लाल रोक सकता है’, UP चुनाव को लेकर आजम खान ने भरी हुंकार

‘मुझे चुनाव लड़ने से कौन माई का लाल रोक सकता है’, UP चुनाव को लेकर आजम खान ने भरी हुंकार

Azam Khan Statement on Election: जमानत पर बाहर आने के बाद आजम खान ने यूपी चुनाव 2027 लड़ने की चर्चाओं पर तीखा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा और सपा को लेकर क्या रुख जताया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 24 Nov 2026, 6:28 PM IST

Azam Khan

आजम खान (फोटो IANS)

Azam Khan UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर रही है। विपक्ष दल गठबंधन करने में जुटे हुए है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में भी सीट बंटवारों को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। इसी बीच जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। आजम खान ने सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे चुनाव लड़ने से कौन माई का लाल रोक सकता है।

आजम खान बोले- मेरा चुनाव साइकिल है

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने रामपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे चुनाव लड़ने से कौन रोक सकता है? मेरा चुनाव साइकिल है और साइकिल जीतेगी। समाजवादियों का ध्यान बहुत छोटा है। उन्हें साइकिल के अलावा कुछ नहीं दिखता। ये लोग कार, हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज के बारे में सोचते भी नहीं।

आजम खान की टिप्पणी पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिक्रिया

आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ने आजम खान की उनके खिलाफ की गई टिप्पणी पर अपनी राय रखी है। आजाद ने मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लड़ाई मेरे और आजम खान के बीच नहीं है, लड़ाई BJP के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।

यह खबर अपडेट की जा रही है…