
रामपुर. समाजवादी पार्टी ने आजम खान को रामपुर से प्रत्याशी बनाया है। आजम खान ने लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी शुरू कर दी है। आजम खान के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उत्साह के चलते समर्थक आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए नजर आए। आरोप है कि बगैर अनुमत्ति के समर्थकों ने सड़क पर आतिशबाजी की और आजम खान जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
बताया गया है कि पूर्व नगरपालिका चेयरमैन के घर के सामने बनी सड़क पर आजम खान समर्थक इक्टठा हुए थे। यहां उन्होंने आतिशबाजी की और आजम खान जिंदाबाद के नारे लगाए। आजम खान के रामपुर लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद में समर्थक वहां पहुंचे थे। यहां एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जश्न मनाया गया। वहीं प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि आचार संहिता लागू है। बगैर अनुमत्ति के कोई भी कार्य नहीं किया जा सकता है। ज़िला अधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार ने बताया कि आतिशबाजी की परमीशन ली गई है या नहीं। यह जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। जांच में आचार संहिता का उल्लंघन होनेे सामने आया तो कार्यवाही की जाएगी। बगैर परमिशन के आतिशबाजी करना भी आचार संहिता का उल्लघंंन है।