रामपुर

रामपुर में ऊर्दू दरवाजा तोड़े जाने के बाद सपा नेता आजम खान के बेटे ने मुसलमानों और ऊर्दू से नफरत का बताया नतीजा

सपा सरकार में बनाए गए ऊर्दू गेट को प्रशासन ने तोड़ा बिना जिला अधिकारी की अनुमति से बनाने का है आरोप सपा नेता ने ऊर्दू और मुसलमानों से नफरत का बताया नतीजा
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 8:06 PM IST
Urdu Darwaza
रामपुर में ऊर्दू दरवाजा तोड़े जाने के बाद सपा नेता आजम खान के बेटे ने दिया चौंक वाला बयान, प्रशासन भी दंग

रामपुर. ऊर्दू गेट तोड़े जाने पर सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आज़म ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा क प्रशासन को मुस्लिमों और उनकी उर्दू जुबान से नफरत है। इसीलिए मुसलानों की उर्दू जुबान के नाम पर बनाए गए गेट को गिरा दिया गया है। इसके साथ ही इस गेट को गिराने की अब्दुल्ला ने दो बड़ी बजहें बताई। उन्होंने कहा कि इसकी पहली वजह रामपुर से उर्दू नाम मिटाना है। दूसरा यह कि अब लोकसभा चुनाव करीब है। इसलिए मेरा यह सोचना है कि यह बहुत बड़ी साजिश के तहत किया गया है। यह साजिश रामपुर में दंगा कराने और धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए रची गई है। अब्दुल्लाह ने कहा कि रामपुर में दंगा फैलने से पूरे मुल्क में भाजपा इसका इसका फायदा उठाएगी।

यह भी पढ़ें- बच्चों से खचाखच भड़े स्कूल बस में अचानक उठने की लपटें, इसके बाद जो हुआ...वीडियो में देखें पूरा खौफनाक मंजर

अब्दुल्ला ने कहा कि आज भाजपा ने अपनी उस सोच को लागू किया है, जो 1947 के बाद मुसलमान दूसरे नम्बर का शहरी हो गया है। यानी इस मुल्क में किरायेदार हो गया है। अब्दुल्ला आज़म बोले अब मुसलमानो के पास दो रास्ते बचे हैं। एक यह क वह अपना धर्म परिवर्तन करें या दूसरा रास्ता यह है कि वह भाजपा जुआइन कर लें । उन्होंने कहा कि नहीं मालूम किस दिन डीएम रामपुर की नजरें फिर जाएं और रामपुर में कफ्यूर् लग जाए, ताकि वह रामपुर के लोगों पर खुलेआम
गोलियां चलबाए।

अब्दुल्ला ने कहा कि रामपुर जि़ला प्रशासन बीजेपी के एजेन्डे को लागू कर रहा है। आज रामपुर में उर्दू गेट नहीं तोड़ा गया, बल्कि उर्दू जुबान को तोड़ा है। कल डीएम के घर के सामने जो अम्बेडकर पार्क में भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी है, उसे तोड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि मेरे पास ऐसी सूचना है। उन्होंने कहा कि साजिश करके यह गेट ही नहीं तोड़ा गया है, बल्कि रामपुर में हिन्दू-मुस्लिम दंगा कराना चाहता है प्रशासन। प्रशासन मुस्लिमों के वोट काट रहा है। मुसलमानों पर जुल्म कर रहा है। जिला प्रशासन पूरे शहर में कर्फ्यू लगना चाहता है । अब्दुल्लाह ने आरोप लगाया कि चारों तरफ से नाकेबंदी करके उर्दू गेट को तोड़ा गया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में न पीएम मोदी ने कुछ किया और न रामपुर में योगी की सरकार ने कुछ किया है। रामपुर में कोई एक सडक़ नहीं बनवई गई, कोई पुल नही बनबाया। नगर से लेकर सभी विधानसभा ओं में कोई नहीं बनाया गया, जो विकास पूर्व की सरकार में हुआ था, अब उसे तोड़ा जा रहा है।

अउन्होंने पूछा कि पीएम मोदी और सीएम योगी बताएं कि रामपुर में उन्होंने कौन सी सडक़ बनबाई है, कौन सा पुल आपने बनवाया। उन्होंने कहा कि आज तक लालपुर डैम का पुल अधूरा पड़ा है। उसे नहीं बनवाया गया। इसके अलावा कई सडक़ें टूटी पड़ी हैं, उन्हें भी नही बनबाया गया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों डिप्टी सीएम यहां आए थे। उन्होंने हमारे किए हुए कार्यों के ही लोकार्पण करा दिया। इससे ज्यादा शर्म की क्या बात हो सकती है।

Updated on:
6 Mar 2019, 8:06 PM IST
Published on: