
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
रामपुर. माेहब्बत के जुनून में अपने ही परिवार के सात सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्त्या करने वाली शबनम इन दिनाें रामपुर जिला जेल में है। मथुरा की जेल में शबनम काे फांसी दिए जाने की तैयारी चल रही है। यह अलग बात है कि अभी तक रामपुर जिला जेल प्रशासन काे शबनम का डेथ वारंट नहीं मिला है लेकिन शबनम काे पता चल चुका है कि उसे फांसी दिए जाने की तैयारी चल रही है।
इसके बाद से वह गुमशुम सी रहने लगी है। जेल प्रशासन शबनम पर पैनी नजर बनाए हुए है। जेल कारागार राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि शबनम का डेथ वारंट फिलहाल रामपुर नहीं आया है। शबनम से लगातार जेल प्रशासन संपर्क बनाए हुए है। जेलर ने बताया कि वह खुद भी शबनम से मिलते रहते हैं। हर घंटे शबनम से बात की जाती है और उसे अकेला नहीं छाेड़ा जाता।
यह भी पढ़ें: Video यूपी के सहारनपुर में किशाेरी से दुष्कर्म
साल 2008 में शबनम और उसके आशिक सलीम ने मिलकर परिवार के सात सदस्यों को कुल्हाड़ी से काट डाला था। इस मामले में हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति के यहां से भी शबनम की सजा को बरकरार रखा गया।