
फोटो-आरटी-2402
धामनोद. भाजपा धामनोद शक्ति केंद्र की बैठक भूतेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित की। अतिथियों ने डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया गया, जिससे पार्टी के आदर्शों को स्मरण किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नामली मंडल अध्यक्ष दिनेश जाट और शक्ति केंद्र प्रभारी छाया राणा ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्ययोजनाओं पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने का आह्वान किया। नगर परिषद अध्यक्ष दुर्गा डिंडोर, मंडल महामंत्री तेजेन्द्रसिंह सक्तावत, अजय जोकचंद, एल्डरमैन बालाराम पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, संदीप राव, माणक डिंडोर, पार्षद रुक्मा रणजीत पाटीदार, लीला बाई दुर्गेश माली, नीलम जितेंद्र सोनी, मदन पाटीदार आदि उपस्थित थे। संचालन शक्ति केंद्र संयोजक जितेंद्र सोनी ने, दिनेश सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।