
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)
फोटो-आरटी-2407
सातरूंडा. ग्राम रत्तागढ़खेड़ा से गुरुवार को श्रद्धालुओं का दल खाटू श्याम रिंग्स यात्रा के लिए उत्साह के साथ रवाना हुआ। दो वर्ष बाद यह दल यात्रा पर निकला, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना। ग्रामीणों में यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। इस यात्रा में राकेश पाटीदार, रवि सोयल, सज्जन सिंह राठौड़, अमृत सीरवी, दिनेश सेंचा, आशीष सीरवी और हीरालाल पाटीदार सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान सातरूंडा चौराहे स्थित किसान एग्रो एजेंसी पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया गया और दूध की खीर वितरित की गई। राहुल नगर, शांतिलाल पाटीदार, मुकेश, नरसिंह चौहान, प्रकाश सीरवी, शुभम सीरवी, धीरज पाटीदार, हीरालाल पाटीदार, यश जायसवाल, शेर सिंह चंद्रावत, तूफान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Updated on:
24 Jul 2026 06:00 am
Published on:
24 Jul 2026 06:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
