रतलाम

डे केयर सेंटर को मिली सराहना, थैलैसीमिया मुक्त अभियान पर जोर

Aug 05, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो आरटी-482-


रतलाम. प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित 'संकल्प से समाधान' कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री डॉ राजेंद्र शुक्ल की मुख्य अतिथि में हुआ। इसमें थैलैसीमिया मुक्त मध्य प्रदेश अभियान में सहयोग देने के लिए थैलैसीमिया मुक्त मध्य प्रदेश जन जागरण समिति के मार्गदर्शक गोविंद काकानी ने सहभागिता की। उन्होंने रतलाम मेडिकल कॉलेज के लिए अधिक रक्त शुद्धता जांच के लिए नेट टेस्टिंग मशीन की मांग की। उन्होंने मंत्री चेतन्य काश्यप और जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जा रही सहायता तथा स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। दिल्ली से आए दीपक चोपड़ा और शोभा तुली, साथ ही राज्य शासन से डॉ. रूबी खान और डॉ. अशोक यादव सहित उपस्थित अतिथियों ने इन प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यशाला में समिति अध्यक्ष विकास शुक्ला, संरक्षक सत्येंद्र राठौर, अजय कुमार घोष और सरबजीत सिंह नारंग ने थैलैसीमिया के लिए किए गए कार्यों के अनुभव साझा किए और इसे रोकने में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

Updated on:
05 Aug 2026 06:00 am
Published on:
05 Aug 2026 06:00 am