
फोटो-आरटी-0503
सातरूंडा. श्रावण मास के पावन अवसर पर बिलपांक स्थित प्राचीन विरुपाक्ष महादेव मंदिर में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अपूर्व संगम देखने को मिला। सुबह से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवक एवं बालक सिर पर कलश लेकर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से भगवान विरुपाक्ष महादेव का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, पुष्प, नारियल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस एवं स्वयंसेवकों की विशेष व्यवस्था रही, जिससे श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन किए। श्रावण मास में विरुपाक्ष महादेव मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज के गांवह/वें से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।