
फोटो आरटी-480-कलेक्टोरेट में ज्ञापन देने पहुंचे धरोपाडा के ग्रामीण।
रतलाम. ग्राम पंचायत तम्बोलिया के घरोपाडा गांव में आवागमन का मुख्य मार्ग वन विभाग के अधिकारियों पर बंद करने का आरोप लगाते हुए परेशान ग्रामीणों में कलेक्टर से शिकायत कर मार्ग पुन: खोलने की मांग की है।
ग्रामीणों ने शैतानसिंह, लिमजी, नानालाल, अम्बाराम आदि ने ज्ञापन में बताया कि ग्रामवासी कई वर्षों से इस मार्ग का उपयोग करते आ रहे हैं। यह मार्ग वनमंडल रतलाम की भूमि से होकर गुजरता है और इस गांव व शहर के बीच आवागमन के लिए कोई अन्य वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है। बीते पांच-सात दिन पहले वनमंडल के कर्मचारियों ने गांव के इस मुख्य मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया। साथ ही, वनमंडल के कर्मचारियों ने पूरे वन क्षेत्र में तार फेंसिंग भी कर दी है। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बड़े वाहनों द्वारा कृषि सामान, राशन, और आजीविका से संबंधित अन्य सामग्री लाने-ले जाने में भारी परेशानी हो रही है। आकस्मिक चिकित्सा के लिए भी वाहनों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, यह मार्ग तीन गांवों का मुख्य आवागमन पथ है। ग्रामवासियों ने कलेक्टर से आग्रह किया है कि ग्राम पंचायत तम्बोलिया के लिए इस मुख्य मार्ग को पुन: खोला जाए, ताकि तीनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। ज्ञापन की प्रति वनमंडल अधिकारी को भी दी गई हैं।
पानी की नहीं सुविधा, 1.5 किमी से लाने के मजबूर
ग्राम पंचायत तम्बालिया के गांव धरोपाडा नई बस्ती में लगभग 1.5 किमी से पानी लाने का कार्य किया जाता हैं। ग्राम में पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए वरसिंग मईड़़ा, लुणासिंह, बाबूलाल,लालसिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि घर में उपयोग आने वाले पानी के लिए दूर नित्य जाना पड़ता हैं। गांव में पानी की सुविधा उपलब्ध कराए।