रतलाम

पेज चार की फ्लायर – घरों में दूषित पानी, निवासी बोले-जिम्मेदारों को बड़ी घटना का इंतजार

Jul 24, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो आरटी-2381-टाटानगर गली नंबर छह के घरों में आ रहा इस तरह मटमैला दूषित पानी, रहवासी परेशान।
रतलाम. शहर की कई कॉलोनियों में रहवासियों के घरों में मटमैला व दूषित पानी आने की शिकायतें आम हो गई हैं। नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से क्षेत्रवासी लगातार गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिन घरों में महीनों से नियमित रूप से गंदा पानी आ रहा है, वहां के रहवासी अब यह कहने लगे हैं कि प्रशासन को शायद इंदौर जैसी किसी बड़ी घटना का इंतजार है, तभी व्यवस्था सुधरेगी।
टाटानगर गली नंबर छह के निवासी पंकज बाफना, कलाबाई राठौर, अर्जुन भाई और राधेश्याम टेलर ने बताया कि पिछली 20 जून से उनके घरों के नलों में दूषित पानी आ रहा है। पहले मौखिक रूप से नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद को कई बार शिकायतें की गईं। इसके बाद महापौर, निगम अधिकारी कुशवाह और पार्षद सहित सभी को मोबाइल संदेशों के माध्यम से भी सूचना दी गई, लेकिन आज तक समस्या बनी हुई है। सुनवाई नहीं हुई और हर दिन नलों से 15-20 मिनट तक इतना मटमैला पानी आता है कि पीना तो दूर, घर के किसी भी काम में इसका उपयोग करना भी कठिन हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन दूषित पानी के स्रोत का पता लगाकर समस्या का समाधान नहीं खोज पा रहे हैं।

दूषित पानी से स्वास्थ्य पर खतरा
दूषित पानी के सेवन से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। पेट संबंधी संक्रमण, पीलिया, टाइफाइड और हैजा जैसी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों और वृद्धों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से खतरनाक होती है। स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना नगर निकायों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच और पाइपलाइन की मरम्मत अत्यंत आवश्यक है ताकि नागरिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

इनका कहना
गंदा पानी कहां से आ रहा है समझ पता नहीं चल रहा हैं। नगर निगम से इंजीनियर कुशवाह और मोहनलाल को भी बुलवाकर भी दिखवाया। लगता है नाली का ही गंदा पानी नलों से आ रहा है। एक से छह नंबर तक पूरी नाली ढकी हुई हैं, बारिश खुलते ही दिखवाते हैं।
- राजू सोनी, वार्ड पार्षद, टाटानगर

Updated on:
24 Jul 2026 06:00 am
Published on:
24 Jul 2026 06:00 am