
फोटो-आरटी-0504
फोटो-आरटी-0505
सैलाना.एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने सैलाना के ग्राम करिया में जल जीवन मिशन अंतर्गत निर्मित पानी टंकी परिसर में पौधारोपण किया। कार्यपालन यंत्री एसआर जांगड़े की उपस्थिति में पौधों की सुरक्षा और उन्हें हरा भरा कर पेड़ बनाने का संकल्प लिया गया। जिला जल सलाहकार आनंद व्यास ने बताया कि इस अभियान के तहत सभी टंकी परिसरों में पौधे लगाए जाएंगे।
व्यास ने कहा कि पेड़ जल संरक्षण और स्वच्छ वातावरण में अहम भूमिका निभाते हैं। करिया टंकी परिसर पर जामुन, आंवला, करंज, शीशम, गुलमोहर के पौधे लगाए गए। इस दौरान उज्जैन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे बादल जांगड़े ने स्वच्छ पर्यावरण को स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी बताया। इस अवसर पर सहायक यंत्री बिंदिया चौहान, पंचायत सचिव मोतीलाल भाबर, उप सरपंच देवीलाल गुर्जर, हीरालाल निनामा, नल चालक इंदू निनामा, हैंडपंप टेक्नीशियन गोवर्धन बिलवाल, शिक्षक मुकेश निनामा आदि उपस्थित थे। अभियान के तहत कृषि उपज मंडी प्रांगण में मंडी प्रशासन और व्यापारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में भी छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने रोपित पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और देखरेख भी आवश्यक है। इस अवसर पर मंडी सचिव रुमान सिंह भयडिया, व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रेश चंडालिया, सचिव पंकज सियार सहित अनेक व्यापारी और कर्मचारी मौजूद रहे।