रतलाम

गिरीश के गीतों का पोस्टर 30 को रिलीज, रफी-किशोर को करेंगे याद

Jul 24, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो आरटी-2380-

रतलाम. अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट गायक गिरीश शर्मा के मुंबई में रेकॉर्ड किए गए दो गीतों का पोस्टर 30 जुलाई को रिलीज होंगे। इसी दिन शाम 5 बजे जेएमडी. पैलेस में स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर शर्मा भारत के पाŸव गायक मोहम्मद रफी और किशोर कुमार को उनके गाये गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित कर याद करेंगे।
कार्यक्रम में शहर की उभरती गायिकाएं अवनि उपाध्याय, पूजा पटवा, रुद्राणी तादेल और मल्हार बक्शी भी गिरीश शर्मा का साथ देंगी। 31 जुलाई मोहम्मद रफी पुण्यतिथि ओर 4 अगस्त को किशोर कुमार का जन्मदिन होने के कारण यह विशेष आयोजन किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा संगीत निर्देशक देव रंजन त्रिपाठी होंगे। जबकि आरडीए उपाध्यक्ष प्रवीण सोनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

Updated on:
24 Jul 2026 06:00 am
Published on:
24 Jul 2026 06:00 am