रतलाम

घर से खर्च मिलना बंद हुआ तो आईटीआई छात्र बन गए लुटेरे

- रामगढ़ में भाजपा नेता की बेटी से बेग छीनकर लूट करने मामाला, लूट में एक आरोपी नारकोटिक्स रिटार्यडर थानेदार का नवासा

2 min read
Jan 06, 2018

रतलाम। माणक चौक थाना क्षेत्र के रामगढ चौड़ावास में छह दिन पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक जैन लाला की बेटी के हाथ से केरी बैग लूटने के मामले में पुलिस ने स्कूटी सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक आईटीआई छात्र है, उनका कहना है कि घर से हाथ खर्च मिलना बंद हो गया था। जिसके चलते उन्होंने लूट को अंजाम दे डाला। लूट में शामिल एक युवक नाराकोटिक्स से रिटायर्ड एसआई का नवासा है। वह बचपन से उन्हीं के पास रहता था।

सीसीटीवी फुटैज के आधार पर खुली वारदात

एसपी अमित सिंह ने बताया कि चौड़ावास से दिन-दहाड़े भाजपा नेता अशोक जैन लाला की बेटी शिखा जैन के हाथ से बैग छीनकर लूट की वारदात को अंजाम देने के मामले में स्कूटी सवार बदमाशों को पुलिस ने स्कूटी के नंबर एमपी ४३ एमएच ३५३२ से पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूट के मामले में आरोपी लक्ष्मणपुरा निवासी लवेश (१९) पिता महेंद्र महावर और पीएनटी कॉलाीने निवासी १७ वर्षीय बाल अपचारी को पकड़ा है। आरोपियों ने लूट को कबूल किया है। पुलिस ने चोरी के इस्तेमाल स्कूटी व लूटा बैग जब्त कर लिया है। जिसमें डायफ्रूट, पापड़, क्रीम व टिफिन सहित पायजेब और नगद साढे आठ हजार रुपए रखे थे। सभी आरोपियों से जब्त कर लिए गए हैं।

यह है मामला

रामगढ निवासी शिखा जैन पति अमित कटारिया की शादी चौमहल्ला हुई है। उसका पीहर रतलाम के रामगढ में है। वह भाजपा नेता अशोक जैन लाल की सुपुत्री है। शिखा अभी पीहर आई हुई थी। वह उसकी मां विमला जैन के साथ बाजार में खरीददारी करने गई थी। पैदल बाजार में बगदीराम किराना दुकान से कुछ आगे पीछे की तरफ से स्कूटी पर सवार दो युवक आए और हाथ से लेडिज बैग खींचकर भाग निकले थे।

पांच हजार का इनाम घोषित

एसपी ने लूट का खुलासा करने में थाना प्रभारी नरेंद्र यादव, एसआई रूपसिंह बैस, एएसआई विनोद कटारा, आरक्षक हिम्मत सिंह, हिमांशु यादव, अभिषेक पाठक, बद्रीलाल चौधरी, नीरज त्यागी, विक्रम घासरे, करण आस्के, राकेश डाबर और रोशन राठौर को पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें

लोगों को नहीं मालूम, कौन खा रहा उनका राशन

Published on:
06 Jan 2018 04:03 pm
Also Read
View All