
फोटो-आरटी-0506-अल्कोहल प्लांट की भूमि पर चल रहे ग्रिड निर्माण का निरीक्षण करते हुए
पत्रिका एक्सक्लूसिव
रतलाम. शहर में फ्लेटेट इंडस्ट्रीज स्थापित करने को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। इस इंडस्ट्रीज के स्थापित होने से शहर के छोटे-छोटे व घरेलू उद्योगों को लाभ होगा। इसको लेकर के भोपाल से अधिकारी यहां पर आकर के प्रस्तावित भूमि का मौका मुआयना किया। अगर इसकी कार्य की गति ऐसी ही रही तो जल्द ही शहर छोटे व घरेलू उद्यमियों को अपने उत्पाद बनाने के लिए स्थान मिल जाएगा।
मिली जानकारी के फ्लेटेट इंडस्ट्रीज के लिए डोसीगांव औद्योगिक क्षेत्र के सी सेक्टर में भूमि चयनित की गई है। इसके मौका मुआयना के लिए एलयूएन भोपाल से सीजीएम अनिल गंगराडे, एलयूएन इंदौर के कार्यपालन यंत्री डीके निगवाल के साथ यहां पर पहुंचे। उन्होंने प्रस्तावित भूमि का मौका मुआयना कर लिया है।
निर्माण कार्य का निरीक्षण
सीजीएम गंगराड़े ने अल्कोहल प्लांट की भूमि पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही निर्माणाधीन ग्रिड को लेकर के बिजली कंपनी के उच्च दाब प्रभारी वीएस मरकान से चर्चा कर पूरी जानकारी ली। इसी दौरान गंगराड़े ने 1.89 करोड़ की लागत से औद्योगिक क्षेत्र से पर्यावरण पार्क तक के निर्माणाधीन 800 मीटर मार्ग का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य को लेकर संतोष जताया।
रिपोर्ट एमएसएमई मंत्रालय को देंगे
डोसीगांव औद्योगिक क्षेत्र में फ्लेटेट इंडस्ट्रीज के लिए प्रस्तावित भूमि का अवलोकन कर लिया है। इसकी रिपोर्ट एमएसएमई मंत्रालय को देंगे। वहां से निर्देश मिलने पर डीपीआर बनाई जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही अल्कोहल प्लांट की भूमि पर चल रहे विकास कार्य व ग्रिड कार्य का निरीक्षण किया है। अधिकारियों से जानकारी ली है। औद्योगिक क्षेत्र को जोडऩे वाले वैकल्पिक मार्ग का अंतिम निरीक्षण किया है।
अनिल गंगराडे, सीजीएम, एलयूएन, भोपाल।