रतलाम

रानीगांव प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण

Aug 05, 2026
datia news
datia news (भाई ने की भाई की हत्या Photo Source- Patrika)

फोटो-आरटी-0502

बछोडि़या. क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय, रानीगांव में अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। बीएसी शांतिलाल देवड़ा, बसंतीलाल सांसरी और सीएसी मोहन सिंह सोलंकी के नेतृत्व में दल ने शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन स्तर और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को परखा। कक्षाओं में बच्चों का शैक्षणिक स्तर संतोषजनक पाया गया। कक्षा दूसरी व तीसरी की छात्रा दिव्यांशी ने हिंदी वाचन, अंकों की पहचान और सरल घटाव के सवाल आसानी से हल किए। उसने चित्रों को देखकर अंग्रेजी में वस्तुओं के नाम भी बताए। विद्यालय में पाठ्यपुस्तकों का वितरण शत-प्रतिशत पूर्ण मिला। अधिकारियों ने स्टाफ को ड्राप बॉक्स सूची निकालकर छात्रों को सही स्कूल व कक्षा में इंपोर्ट करने, अपार पहचान पत्र संशोधन पूरे कर जनरेट करने और नामांकन प्रक्रिया दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पौधरोपण कर वायुदूत ऐप पर फोटो अपलोड करने के निर्देश भी किए गए। इस दौरान प्रधानाध्यापक दयाल सिंह चंद्रावत, शिक्षक दीपक राठौड़ सहित अन्य मौजूद रहे।

Updated on:
05 Aug 2026 06:00 am
Published on:
05 Aug 2026 06:00 am