प्रदेश में दो दिन में दो बड़ी घटनाएं बालाघाट में भी टॉवेल नहीं देने पर कर दी थी हत्या, रतलाम में भी पत्नी पर जानलेवा हमला
रतलाम. मध्य प्रदेश में दो दिन में पति द्वारा पत्नियों पर जानलेवा हमले की घटनाओं सामने आई हैं। जहां पति की सनक के चलते एक महिला की मौत हो गई वही दूसरी अस्पताल में हैं। सोमवार को बालाघाट के बाद अब रतलाम में भी पत्नी से हैवानियत का मामला सामने आया है।
रतलाम में सनकी पति ने अपनी पत्नी पर सिर्फ इसलिए चाकू से हमला कर दिया क्योंकि पत्नी ने ठंडा खाना परोस दिया। ठंडा खाना देख पति का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया और पत्नी पर तोबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। जिला अस्पताल में घायल पत्नी का इलाज जारी है।
पुलिस के मुताबिक जिले के अलकापुरी इलाके की एक महिला को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला के जांघ पर धारदार हथियार से हमला किया गया हैं। महिला का इलाज जारी है। एक दिन पहले ही महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया था।
शराब के नशे में था पति
पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार महिला ने बयान दिया है कि उस पर पति महेंद्र ने ही चाकू से हमला किया है। घटना के समय पति शराब के नशे घर आया था और आते ही पत्नी से खाना मांगा। जब पत्नी ने खाना ठंडा दिया तो नाराज पति ने पहले उसकी पिटाई की फिर नशे की हालत में ही चाकू से हमला कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर लिया है।