धर्म और अध्यात्म

अक्षय तृतीया पर इस एक चीज के दान से मिल सकता है सभी तीर्थों का फल, साथ ही जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Akshay Tritiya 2022: अक्षय तृतीया का दिन मांगलिक कार्यों, पूजा-पाठ, खरीदारी और जप तप के लिए काफी शुभ माना गया है। वहीं इस दिन दान पुण्य करने का भी बहुत महत्व होता है।

2 min read
अक्षय तृतीया पर इस एक चीज के दान से मिल सकता है सभी तीर्थों का फल, साथ ही जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Akshay Tritiya 2022 Significance: हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाए जाने वाले अक्षय तृतीया के त्योहार के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही माना जाता है कि इसी दिन भगवान परशुराम का भी जन्म हुआ था। इस वर्ष अक्षय तृतीया का त्योहार 3 मई को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 39 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। वहीं इस साल अक्षय तृतीया के दिन 3 खास योग भी बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन दान का महत्व और खरीदारी के शुभ मुहूर्त के बारे में...

जलदान से मिलेगा सभी तीर्थों का फल-

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों का दान बहुत ही लाभप्रद माना गया है। शास्त्रों के अनुसार माना गया है कि अक्षय तृतीया के दिन और साथ ही पूरे वैशाख मास में जलदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण होता है। कहते हैं कि सभी तीर्थों के द्वारा जो फल प्राप्त होता है, वह केवल इस माह में जलदान द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। आप किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर जलपात्र का भी दान कर सकते हैं।

इसके अलावा, अक्षय तृतीया के दिन वृक्षारोपण करना, राहगीरों के लिए प्याऊ लगवाना, पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना, पंखे अथवा छाते का दान आदि से भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इन चीजों के दान से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और ब्रह्मा, विष्णु, महेश तीनों देवों की खास कृपा प्राप्त होती है।

साथ ही मान्यता है कि विष्णु भगवान को समर्पित वैशाख मास में पादुका के दान से मनुष्य को मृत्यु पश्चात विष्णुलोक में स्थान मिलता है। इसके अलावा शिवलिंग पर जल की मटकी लटकाना भी विशेष पुण्य का काम है।

अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी के शुभ मुहूर्त:

इस दिन खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 39 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि शुभ मुहूर्त में इन चीजों की खरीदारी से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा वाहन और संपत्ति जैसी चीजों की खरीदारी के लिए भी अक्षय तृतीया का दिन खास होता है।

यह भी पढ़ें: Horoscope Today 27 April 2022: मिथुन वाले अपनी वाणी से काम निकालने में रहेंगे सफल तो धनु वाले सुविधाओं के लिए खर्च करेंगे पैसा, जानिए अपनी राशि का हाल

Published on:
27 Apr 2022 09:58 am
Also Read
View All