धर्म और अध्यात्म

Diwali Animal : दिवाली की रात इन जानवरों, पक्षियों और जीवों का दिखना होता है शुभ, जानिए भाग्य का संकेत

Diwali Animal : दिवाली बेहद शुभ दिन होता है, इस दिन मां लक्ष्मी, गणेशजी, कुबेरजी आदि की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। ऐसी ही मान्यता के अनुसार दीपावली की रात नीचे बताए गए जानवर दिख जाएं तो समझिए भाग्योदय होने वाला है ...

less than 1 minute read
Oct 31, 2024
Diwali Animal Special: दिवाली पर उल्लू दिखना

Diwali Animal : दिवाली हिंदू धर्म मानने वालों का सबसे प्रमुख त्योहार होता है। मुख्य रूप से यह त्योहार अज्ञान पर ज्ञान, आध्यात्मिक अंधकार पर आंतरिक प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। भगवान राम ने पहली बार अपने जन्मस्थान अयोध्या में जनता के साथ दिवाली मनाई थी।


धार्मिक परंपराओं के अनुसार दीपावली के दिन मां लक्ष्मी और पूर्वजों की पूजा करनी चाहिए, घर की साफ-सफाई करनी चाहिए। इस दिन कोई भी गलत काम जैसे जुआ आदि खेलने से बचना चाहिए, शराब और तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए। लेकिन क्या आपको पता है दीपावली पर इन जीवों को देखना बेहद शुभ होता है। इन जीवों, जानवरों, पक्षियों के दिखने का संकेत है कि भाग्योदय होने वाला है।


Creatures On Deepawali: मान्यता के अनुसार दिवाली के दिन, विशेष रूप से उल्लू, छिपकली, छछूंदर, बिल्ली का दिखना बेहद ही शुभ होता है। दिवाली की रात यदि किसी व्यक्ति को इनमें से कोई एक भी जानवर या जीव नजर आ जाए तो यह व्यक्ति के भाग्योदय का संकेत होता है। इससे आने वाले समय में उस व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली आती है। उसे उसके काम में सफलता मिलती है और दूसरों का सहयोग भी प्राप्त होता है।

दिवाली पर करना चाहिए ये उपाय

लक्ष्मी-गणेश यंत्र स्थापनाः श्री गणेश, रिद्धि-सिद्धि के देवता हैं और श्री लक्ष्मी सम्पत्ति और समृद्धि की देवी हैं। लक्ष्मी यंत्र और गणेश यंत्र अत्यन्त शक्तिशाली यंत्र हैं। संयुक्त लक्ष्मी-गणेश यंत्र को महायंत्र कहा जाता है, जिसे अत्यधिक प्रभावशाली माना जाता है।

इसके अलावा इस दिन पूर्ण वैदिक विधि-विधान द्वारा लक्ष्मी-गणेश यंत्र की स्थापना करने से घर में अक्षय सम्पत्ति का वास होता है। यह अनुष्ठान अथवा उपाय किसी विद्वान पण्डित द्वारा ही सम्पन्न करवाना चाहिए।

Updated on:
01 Nov 2024 09:45 am
Published on:
31 Oct 2024 07:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर