धर्म और अध्यात्म

Janmashtami 2022 Bhog: राशि अनुसार जन्माष्टमी पर लगाएं लड्डू गोपाल को भोग, श्रीकृष्ण की कृपा से होगी हर आस पूरी

आज कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन भक्तजन कान्हा जी को प्रसन्न करने के लिए अलग-अलग उपाय करते हैं। मान्यता है कि यदि अपनी राशि अनुसार लड्डू गोपाल को इन चीजों का भोग लगाते हैं तो खास आशीर्वाद प्राप्त होता है...

2 min read
Janmashtami 2022 Bhog: राशि अनुसार जन्माष्टमी पर लगाएं लड्डू गोपाल को भोग, श्रीकृष्ण की कृपा से होगी हर आस पूरी

Krishna Janmashtami 2022: जन्माष्टमी का त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मंदिरों में कृष्ण भक्तों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में ज्योतिष अनुसार जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान कृष्ण को इन चीजों का भोग लगाने से वे शीघ्र प्रसन्न होकर आपकी हर इच्छा पूरी करते हैं...

मेष राशि: मेष राशि वालों को जन्माष्टमी के दिन कान्हा जी को माखन और मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

वृष राशि: इस राशि के लोग कृष्ण जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद रसगुल्ले का भोग लगाएं।

मिथुन राशि: लड्डू गोपाल को दही का भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातक भगवान कृष्ण को केसर वाले दूध का भोग लगा सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों को जन्माष्टमी पर केला या पंचमेवा का भोग कान्हा जी को लगाना चाहिए।

कन्या राशि: ज्योतिष अनुसार इस राशि के लोग लड्डू गोपाल को मावे या उससे बनी मिठाई का भोग लगा सकते हैं।

तुला राशि: तुला राशि के लोगों को जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण को घी का भोग लगाना चाहिए।

वृश्चिक राशि: इस पावन दिन पर वृश्चिक राशि के जातक नंदलाल को मावा, मिश्री का भोग लगाएं।

धनु राशि: लड्डू गोपाल की कृपा पाने के लिए धनु राशि के लोग भोग में बादाम का हलवा बनाकर कान्‍हा जी को अर्पित करें।

मकर राशि: मकर राशि के लोग जन्माष्टमी पर श्री कृष्णा को आटे या धनिए की पंजीरी का भोग चढ़ाएं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के लोगों के लिए इस दिन श्रीकृष्ण को बालूशाही का भोग लगाना शुभ माना गया है। इससे कान्हा जी जल्दी प्रसन्न होते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले देवकी नंदन कृष्ण जी से अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए बर्फ़ी का भोग लगाकर प्रार्थना करें।

यह भी पढ़ें: Happy Janmashtami 2022: माखन चोर नन्द किशोर, बांधी जिसने प्रीत की डोर... जन्माष्टमी पर शेयर करें ये शुभकामनाओं भरे संदेश और शायरी

Updated on:
17 Aug 2022 03:49 pm
Published on:
17 Aug 2022 03:48 pm
Also Read
View All