धर्म और अध्यात्म

Taurus Faladesh: वृष राशि के लोगों के लिए ऐसा रहेगा साल 2023

वर्ष 2023 आने के करीब है। ऐसे में बहुत लोगों के मन में होगा कि यह साल तो बीत गया पर अगला साल न जाने कैसा होगा तो ऐसे लोगों की चिंता हम दूर कर रहे हैं। ज्योतिषियों से बात के आधार पर हम बता रहे हैं कैसा रह सकता है, वृष राशि के जातकों के लिए आने वाला साल।

2 min read
Dec 16, 2022
वृषभ राशिफल 2023

भोपाल. ज्योतिषियों का कहना है कि नया साल 2023 वृषभ राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहेगा। हालांकि कुछ कठिनाइयां भी आएंगी, जिन्हें दूर कर लेने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसलिए हर परिस्थिति में सकारात्मक बनने की कोशिश करनी होगी। इस साल जितना प्रयास करेंगे, वैसा फल मिलने की उम्मीद है।

शिक्षा और करियरः नए साल में दोस्त पढ़ाई को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए पढ़ाई को लेकर सतर्क रहकर निर्णय लेना चाहिए। मार्च में इस राशि के लोग करियर संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए किसी अनुभवी व्यक्ति सलाह लेना कारगर हो सकता है। बौद्धिक कार्यों में इस साल सफलता का योग है।
ज्योतिषी श्याम नारायण व्यास का कहना है कि यह साल करियर के लिए अच्छा है। इस साल कर्म भाव में शनि रहेगा, जिससे पूरे साल भाग्य साथ देगा। इस साल पदोन्नति की संभावना रहेगी। करियर में उन्नति होगी। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

व्यापार और आर्थिक स्थितिः वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2023 में आर्थिक स्थिति ठीकठाक ही रहेगी। आमदनी और खर्चे साथ ही बढ़ने की संभावना है। अप्रैल मध्य से जून तक आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है, इस राशि व्यापारियों को कानूनी पचड़ों से गुजरना पड़ सकता है। अच्छे परिणाम के लिए कठिन परिश्रम भी करना होगा। लेकिन शेयर बाजार में आकस्मिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्य पर खर्च, जीवन शैली में सुधार और गहनों आदि पर खर्च बढ़ सकता है।


ज्योतिषियों का कहना है कि व्यापार करने वाले वृषभ राशि के लोगों के लिए कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। लेकिन नकारात्मक रहने पर विरोधी इस स्थिति से लाभ उठा सकते हैं। आवेग में आकर कोई फैसला न करें।

संबंध और स्वास्थ्यः इस राशि के लोग साल 2023 में व्यापार से अधिक संबंधों को प्राथमिकता दे सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा परिवार के साथ यात्रा का भी योग बनेगा। सार्वजनिक जीवन में अच्छा व्यवहार सम्मान दिलाएगा। साझेदार से लाभ मिलने की उम्मीद है।
वहीं वृष राशि के जातकों का इस साल स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रहेगा। कोई बड़ी बीमारी परेशान कर सकती है, खानपान पर ध्यान देने की भी जरूरत है।

Updated on:
16 Dec 2022 02:22 pm
Published on:
16 Dec 2022 02:20 pm
Also Read
View All