सागर

बहन की मदद से नाबालिग सहेली को घर बुलाकर रेप, गर्भवती होने पर खुलासा

गर्भवती होने पर परिजन बेटी को इलाज कराने नागपुर ले गए...मामला संदिग्ध होने पर डॉक्टर ने दी पुलिस को सूचना...
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2022, 7:45 PM IST
sagar_rape.jpg

सागर. सागर में एक युवक ने अपनी बहन की मदद से उसकी नाबालिग सहेली को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई तो परिजन बदनामी के डर से उसका इलाज कराने के लिए नागपुर ले गए। जहां डॉक्टर को मामला संदिग्ध लगा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद नागपुर पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी सागर भेजी है जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

बहन की मदद से नाबालिग सहेली से रेप
घटना सागर के महाराजपुर थाने की है जहां रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बीते दिनों परिजन तबीयत बिगड़ने पर नागपुर में इलाज कराने के लिए ले गए थे। नाबालिग गर्भवती थी लिहाजा डॉक्टर्स को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद नागपुर पुलिस ने नाबालिग के बयान लिए तो पता चला कि नाबालिग के साथ उसकी ही सहेली के भाई ने रेप किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिन सहेली ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया जहां उसके भाई राजेश ठाकुर ने उसके साथ रेप किया और धमकी दी कि किसी को घटना के बारे में न बताए। लड़की जब गर्भवती हुई तो परिजन को इसके बारे में पता चला लेकिन उन्होंने भी लोक लाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया और उसका इलाज कराने नागपुर ले गए थे।

आरोपी और उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़िता के बयानों के आधार पर नागपुर पुलिस ने आरोपी राजेश व उसकी बहन के खिलाफ जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी सागर के महाराजपुर थाने भेजी है। महाराजपुर थाना पुलिस का कहना है कि नागपुर से नाबालिग से रेप की जीरो कायमी मिली है जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है और आरोपियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

देखें वीडियो- भाई की शादी में डांस करते-करते मौत

Published on: