सागर

मां तुझे सलाम योजना के तहत बालक खिलाड़ियों का दल रवाना

• •
Updated: 26 Jun 2025, 5:37 PM IST
Feature image
  • सागर संभाग के 70 खिलाड़ी चयनित

सागर. शासन की महत्वपूर्ण योजना मां तुझे सलाम योजना के तहत सागर संभाग के 70 चयनित बालक खिलाड़ियों ने मंगलवार को विधायक शैलेंद्र जैन से भेंट की। इस दौरान खिलाड़ियों का वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ परम्परानुसार सभी को तिलक लगाया गया और फिर हरी झंडी दिखाकर दल को दो दिवसीय भेड़ाघाट व पेंच नेशनल पार्क की यात्रा के लिए रवाना किया। इस अवसर जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला खेल अधिकारी प्रदीप आबिद्रा, अमित बैसाखिया, नीरज यादव, नितिन बंटी शर्मा, धर्मेंद्र खटीक, पराग बजाज, विशाल खटीक, कन्हई पटेल समेत अन्य शामिल रहे।

Updated on:
26 Jun 2025, 5:37 PM IST
Published on: