सहारनपुर

प्रियंका गांधी के बाद अब केजरीवाल करेंगे वेस्ट के किसानों के साथ पंचायत

सांसद संजय सिंह ने कहा 18 फरवरी को मेरठ में होगी किसानों की महापंचायत इस महापंचायत में किसानों को संबोधित करने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री केजरीवाल
less than 1 minute read
sanjay_singh.jpg
सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते संजय सिंह

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर . कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी वेस्ट के किसानों के बीच पहुंचेंगे। 28 फरवरी को मेरठ में किसानों की महापंचायत होगी और इस महापंचायत को संबोधित करने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल मेरठ पहुंच रहे हैं।

इससे पहले आप पार्टी के पदाधिकारियों ने वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिलों में जाकर किसानों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस की तर्ज पर अब आप पार्टी भी वेस्ट में किसानों के सहारे चुनाव में उतरना चाहती है। कांग्रेस महासचिव वेस्ट यूपी के अलग-अलग जिलों में किसान महापंचायत कर रही हैं और अब इसी तर्ज पर आप पार्टी भी किसानों के बीच जाकर पंचायत करने जा रही है।

किसानों से जनसंपर्क अभियान के तहत सहारनपुर पहुंचे आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि कृषि कानून किसानों का डेथ वारंट है और मोदी सरकार ने ही इस डेथ वारंट को साइन किया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार कहती है कि इसमें संशोधन करेंगे बातचीत करेंगे लेकिन हम बताना चाहते हैं कि डेथ वारंट में संशोधन नहीं होता उसे वापस लिया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि किसान 80 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। 200 किसान अब तक शहीद भी हो चुके हैं। किसानों पर सरकार पानी की बौछार करा रही है। आंसू गैस के गोले छुड़वा रही है। सरकार अन्नदाता ओं का अपमान कर रही है। कहा कि अब आप पार्टी किसानों की लड़ाई लड़ेगी।

Updated on:
20 Feb 2021 10:59 pm
Published on:
20 Feb 2021 10:50 pm