
सहारनपुर।
बद्रीनाथ मंदिर में सहारनपुर के गुप्ता बंधु परिवार ने सोने की छत लगवाई है। धनतेरस आैर दिवाली पर बद्रीनाथ धाम में साेने की बरसात हुई आैर इस परत के लगने के बाद भगवान बद्रीनाथ सोने की छत के नीचे विराजमान हो गए हैं। मंदिर में सोने की इस छत को बनाने में 2 दिन का समय लगा। देश की राजधानी दिल्ली से 10 कारीगर इस कार्य को पूरा करने के लिए गोपेश्वर पहुंचे थे। धनतेरस आैर दीवाली के शुभ अवसर पर गुप्ता बंधु की आेर से किए गए इस दान का विशेष महत्व बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर के रहने वाले अजय गुप्ता का साउथ अफ्रीका में बड़ा कारोबार है और यह परिवार सहारनपुर में भी करोड़ों रुपए की लागत से ऐतिहासिक मंदिर ''शिव धाम'' की स्थापना करा रहा है।
वर्ष 2018 में चढ़ाया था छत्र
गुप्ता बंधु पिछले वर्ष जब साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ व्यापारिक रिश्ताें काे लेकर आराेपाें में घिर गए थे तब इस परिवार ने भगवान बद्रीनाथ के मंदिर में कथा कराई थी आैर छत्र चढ़ाया था। उस समय गुप्ता बंधु के आराेपाें के घिरे में हाेने के कारण मंदिर की छत पर साेने की परत चढ़ने का काम उस समय पूरा नहीं हाे पाया था लेकिन अब यह कार्य पूरा हाे गया है आैर भगवान साेने की छत के नीचे विराजमान हाे गए हैं।
करीब डेढ़ कराेड़ रुपये की लागत से बनी छत
अगर आप यह हिसाब लगा रहे हैं कि मंदिर की छत पर साेने की यह परत चढ़ाने में कितना खर्च हुआ हाेगा ताे हम गणित में फंसिए हम आपकाे बता रहे हैं कि इस परत काे चढ़वाने में डेढ़ कराेड़ से अधिक का खर्च आया है। अजय गुप्ता सहारनपुर में भी बाबा लाल दास बाड़े के पास कराेड़ाें रुपये की लागत से एतिहासिक मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। अजय गुप्ता के सहारनपुर में रहने वाले मित्र महेंद्र तनेजा के मुताबिक शिव धाम करीब 250 कराेड़ रुपये का प्राेजेक्ट है। खास बात यह है कि इस मंदिर के निर्माण में मुख्य मंदिर में लाेहे का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मंदिर का निर्माण दाे साल से चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वर्ष तक यह निर्माण पूरा हाे जाएगा। खास बात यह है कि मंदिर का निर्माण केवल गुप्ता बंधु परिवार की आेर से ही किया जा रहा है। यह मंदिर बनने के बाद सभी के लिए खाेल दिया जाएगा।